IPL 2024 LSG vs MI Match: लखनऊ जीत के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, दसवें नंबर पर रही मुंबई

आईपीएल न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 67वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 18 रन से हार झेलनी पड़ी। लखनऊ टॉस हरने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी।

IPL 2024 LSG vs MI Match: लखनऊ जीत के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, दसवें नंबर पर रही मुंबई

स्पोर्ट्स: मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच शुक्रवार की रात खेले गए मुकाबले में मुंबई को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई का सफर पहले ही ख़तम हो गया था और अब जीत के बावजूद लखनऊ का भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस छह विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना पाई।

केएल राहुल ने खेली शानदार पारी

IPL 2024 LSG vs MI Match: लखनऊ जीत के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, दसवें नंबर पर रही मुंबई

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम को नुवान तुषारा ने एक रन के स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल के रूप में पहला झटका दिया। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और कप्तान केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। केएल राहुल ने 41 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के की मदद से 55 रन की शानदार पारी खेली।

निकोलस पूरन की धमाकेदार बल्लेबाजी

IPL 2024 LSG vs MI Match: लखनऊ जीत के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, दसवें नंबर पर रही मुंबई

मार्कस स्टोइनिस 22 गेंदों में पांच चौके की मदद से 28 रन बनाकर पवैलियन लोट गए। दीपक हुड्डा कुछ खास नहीं कर पाए और 11 रन बनाकर आउट हो गए। इनके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन ने आते ही चौके और छक्के की बरसात कर दी. निकोलस पूरन ने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर मात्र 44 गेंदों में 109 रन की शतकीय साझेदरी निभाई। निकोलस पूरन ने मात्र 29 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और आठ छक्के की मदद से 75 की धमाकेदार पारी खेली। आयुष बडोनी ने 22 रन का योगदान दिया।

नुवान तुषारा और पीयूष चावला को मिली तीन-तीन सफलता

IPL 2024 LSG vs MI Match: लखनऊ जीत के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, दसवें नंबर पर रही मुंबई

मुंबई के शानदार गेंदबाज नुवान तुषारा और अनुभव से भरपूर पीयूष चावला को तीन-तीन सफलता मिली। नुवान तुषारा ने अपने कोटे के चार ओवर में 28 रन देकर अरशद खान (0), देवदत्त पडिक्कल (0) और निकोलस पूरन (75) को अपना शिकार बनाया। वहीं पीयूष चावला ने मार्कस स्टोइनिस (28), दीपक हुड्डा (11) और केएल राहुल (55) का विकेट लिया।

रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

IPL 2024 LSG vs MI Match: लखनऊ जीत के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, दसवें नंबर पर रही मुंबई

लखनऊ सुपर जाएंट्स के द्वारा दिए गए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 38 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रन की शानदार पारी खेली और टीम को बेहतरी शुरुआत दी।

नमन धीर की विस्फोटक पारी

IPL 2024 LSG vs MI Match: लखनऊ जीत के बाद भी प्लेऑफ की रेस से बाहर, रोहित शर्मा की मेहनत पर फिरा पानी, दसवें नंबर पर रही मुंबई

सूर्यकुमार यादव शून्य पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पांड्या (16), नेहल वढेरा (1) और ईशान किशन (14) रन ही बना सकें। लखनऊ के खिलाफ नमन धीर ने विस्फोटक रुख अपनाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 28 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 62 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकें।  लखनऊ की ओर से रवि बिश्नोई और नवीन-उलहक को दो-दो तथा क्रुणाल पांड्या और मोहसिन खान को एक-एक सफलता हासिल हुई।

 

Leave a comment