Jharkhand: विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड में सियासी पारा तेज, राज्य की 55 सीटों पर पार्टियां लड़ेंगी चुनाव

Jharkhand: विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड में सियासी पारा तेज, राज्य की 55 सीटों पर पार्टियां लड़ेंगी चुनाव
Last Updated: 19 जून 2024

झारखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा उपचुनाव को लेकर झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति (Jharkhand Bhasha Khatian Sangharsh Samiti) के अध्यक्ष ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा एलान किया है।

Ranchi Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद झारखंड में अब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ती नजर रही है। ऐसे में कुछ संसदीय क्षेत्रों से सामने आई नई स्थानीय पार्टी झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति (JBKSS) के अध्यक्ष जयराम महतो (Jairam Kumar Mahto) ने एक कार्यक्रम के जरिये राज्य में विधानसभा की 55 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है।

जयराम महतो ने मीडिया से कहा

मीडिया संबोधन में मौजूद subkuz.com टीम से JBKSS पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो ने कहा कि, जिन संसदीय क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव में पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतारा था, वहां के विधानसभा क्षेत्रों में हमारी पार्टी विधानसभा के उप चुनाव (Jharkhand Assembly Election) लड़ेगी। इसके साथ ही जमशेदपुर, खूंटी, गोड्डा आदि संसदीय क्षेत्र की भी सभी 55 विधानसभा सीटों पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

लोकसभा चुनाव के बाद: जयराम

झारखंड में लोकसभा चुनाव (Jharkhand Lok Sabha Chunav) के नतीजों के बाद पहली बार रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए जयराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को 8.5 लाख वोट मिलना बड़ी बात है। उनकी एक साल पुरानी पार्टी ने बिना कोई खर्च किए इलेक्शन लड़ा। इसके अलावा उनके पास बूथ प्रबंधन के लिए भी पैसे नहीं थे।

मेहतो ने मीडिया से कहा

जयराम मेहतो ने किसी एक जाति के वोट मिलने के सवाल को खारिज करते हुए आगे कहा कि, उनकी पार्टी को किसी एक जाति का नहीं बल्कि पूरे समाज का समर्थन मिला है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र के नए कैबिनेट से NEET की समस्या के शीघ्र समाधान की भी अपील की। बता दें कि उन्होंने युवाओं के रोजगार, नियमित और स्वच्छ नियुक्ति परीक्षा को अपना मुख्य एजेंडा बताया, जिसे लेकर पार्टी चुनाव में उतरेगी। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से 15 दिनों के भीतर चुनाव चिह्न मिलने की भी बात कही।

Leave a comment
 

Latest News