Lok Sabha Election: आज छठे चरण के मतदान शुरू, आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Election: आज छठे चरण के मतदान शुरू, आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की कुल 58 सीटों पर होगी वोटिंग
Last Updated: 26 मई 2024

लोकसभा चुनावों के छठे चरण में शनिवार यानि आज 25 मई को एक केंद्र शासित प्रदेश समेत आठ राज्यों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। इन 8 राज्यों में दिल्ली की 7 और हरियाणा की सभी दस सीटों पर चुनाव हो रहा है।

Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज यानि 25 मई को मतदान शुरू हो गया है। इस चरण में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की कुल 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं। इस दौरान बिहार की 8 लोकसभा सीटें, हरियाणा की सभी 10, झारखंड की 4, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और जम्मू कश्मीर की एक सीट के लिए मतदान हो रहा है।

इसी दौरान ओडिशा में लोकसभा के साथ राज् की विधानसभा चुनाव के लिए 42 निर्वाचन क्षेत्रों में भी वोट डाले जा रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग के लिए लाइन लगी हुई है।

छठे चरण की कुल 58 सीटें

लोकसभा चुनाव के छठे चरण की 58 चर्चित सीटों में से प्रमुख सीटें हैं- नई दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर और आज़मगढ़ की लोकसभा सीटें।

इनके अलावा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-रजौरी, पश्चिम बंगाल की तामलुक और मेदिनीपुर, हरियाणा की करनाल, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, रोहतक और ओडिशा की भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर सीटें शामिल हैं।

प्रमुख उम्मीदवार चुनावी मैदान में

सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा - छठे चरण के चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों में ओडिशा की पुरी संसदीय सीट से बीजेपी के टिकट पर संबित पात्रा और संबलपुर सीट से बीजेपी की टिकट पर धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं।

जम्मू - जम्मू कश्मीर की अनंतनाग राजौरी सीट से PDP प्रमुख महबूबा मुफ़्ती इनके विपक्षी गठबंधन नेशनल कांफ्रेंस ने मिया अल्ताफ़ को मैदान में उतारा।

यूपी- उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, यहां की चर्चित सीटों में से एक है आजमगढ़ पर धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहें हैं।

हरियाणा- हरियाणा की करनाल सीट से बीजेपी ने पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को मैदान में उतारा, इनके अलावा कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को टिकट दिया। इनके अलावा छठे चरण के इन चुनावों में राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा और अपराजिता सारंगिया जैसे नाम शामिल हैं।

दिल्ली - छठे चरण के चुनावों में दिल्ली में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इसी दौरान भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज मैदान में है और सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी की टिकट पर मैदान में है।

वहीं, उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार एक- दूसरे की टक्कर में हैं।

. बंगाल- कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने मार्च में इस्तीफ़ा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद लोकसभा चुनाव में एंट्री कर चुके हैं। जो तामलुक सीट से उम्मीदवार के रूप में चुना लड़ रहें हैं।

Leave a comment
 

Latest News