PM Modi: नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में Prime Minister पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार, आठ जून को ले सकते हैं शपथ

PM Modi: नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में Prime Minister पद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया स्वीकार, आठ जून को ले सकते हैं शपथ
Last Updated: 05 जून 2024

नरेंद्र मोदी ने बुधवार (5 जून) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे और वहां कैबिनेट के साथ अपना इस्तीफा दिया। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने मोदी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का अनुरोध किया।

New Delhi News: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे (4 जून) आने के बाद अब नई सरकार बनाने की तैयारियां तेज हो चुकी है। इसी को लेकर एक तरफ INDIA ब्लॉक के नेता अपने बयानों से यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि वह भी नई सरकार के गठन के लिए तैयारियां कर रहें हैं तो वहीं, दूसरी तरफ BJPके नेतृत्व वाले NDA ने तीसरी बार सत्ता में आने के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी दौरान राष्ट्रपति मुर्मू के निमंत्रण पर नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रपति भवन पहुंचे।

पीएम पद से दिया इस्तीफा: नरेंद्र मोदी                                                

subkuz.com टीम के लाइव रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 जून को निकले नतीजों के अगले ही दिन यानी आज 5 जून को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने बुधवार (5 जून) की दोपहर राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे।

वहां उन्होंने अपने साथ कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री और केन्द्रीय मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया कि वे नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक के रूप में पद पर बने रहें।

आठ जून को कर सकते हैं शपथ ग्रहण: मोदी

बता दें कि, आज 5 मई को शाम को भारतीय जनता पार्टी (BJP), NDA के सहयोगी दलों के साथ नई सरकार के गठन और भविष्य के राजनीतिक एजेंडे को लेकर चर्चा करेगी। वहीं, NDA गठबंधन के नेता राष्ट्रपति से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, इस गठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून 2024 को हो सकता है। इसी दौरान नरेंद्र मोदी 8 जून को शपथ ग्रहण कर सकते हैं।

BJP को बहुमत नहीं मिलने पर चर्चा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी सहित केंद्र सरकार के सभी कैबिनेट मंत्रियों को आज (5 जून) रात फेयरवेल डिनर पर भी आमंत्रित किया है। चर्चा है कि मंगलवार को आए चुनावी नतीजों में BJP के नेतृत्व वाले NDA को 294 सीटों के साथ फिर से बहुमत मिल गया है। ऐसे में NDA सरकार बनने की पूरी संभावना है।

बताया जा रहा है कि BJP को अपने दम पर पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस दौरान चुनावी नतीजों ने BJP के सहयोगियों चंद्रबाबू नायडू की TDP और नीतीश कुमार की JDU की भूमिका को महत्वपूर्ण बना दिया है इसलिए, भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पहली कोशिश NDA गुट के सभी सहयोगी दलों को मजबूती से अपने साथ बनाए रखने की है।

Leave a comment
 

Latest News