उत्तर प्रदेश: सपा नेता शिवपाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सपा नेता शिवपाल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने का लगा आरोप
Last Updated: 06 मई 2024

समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बसपा के बदायूं जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी की रिपोर्ट के अनुसार आरोप है कि बसपा अध्यक्ष मायावती पर अभद्र टिप्पणी की है।

Lok Sabha Election: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ रविवार (5 मई) रात सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। बसपा के जिलाध्यक्ष की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने भारतीय दंड विधान की धारा 504 के 505 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

अभद्र टिप्पणी मामले में मुकदमा

इस मामले में बसपा बदायूं जिलाध्यक्ष एडवोकेट राम प्रकाश त्यागी ने दावा किया कि, उन्होंने 3 दिन पहले (3 मई) सिविल लाइंस थाना पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने मोबाईल पर एक सोशल चैनल पर वीडियो देखा था जिसमें शिवपाल ने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अमर्यादित अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया था।

बसपा के कार्यकर्ताओं को पहुंची ठेस

बताया गया कि सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य कुमार यादव बदायूं लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपने बेटे की हार के डर से बसपा प्रमुख मायावती पर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया हैं। जिसके वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे बसपा के कार्यकर्ताओं और बहुजन समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद पुलिस वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है।

जांच के बाद कार्रवाई शुरू

बसपा जिलाध्यक्ष राम प्रकाश त्यागी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए, पुलिस को उस टिप्पणी का वीडियो उपलब्ध कराया था, जिसकी जांच करने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस में शिवपाल के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार त्यागी ने कहा कि इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी संज्ञान लेना चाहिए।

बता दें कि शिवपाल के बेटे आदित्य यादव बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तैनात हैं। सपा इस सीट से पहले भी अपने दो उम्मीदवार बदल चुकी है। जिसमें पहले धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा था। उसके बाद एक अन्य सूची में पार्टी ने धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल यादव को बदायूं से उम्मीदवार बनाया। इसी बीच एक अन्य सूचि जारी करते हुए शिवपाल यादव की जगह बदायूं सीट से उनके बेटे आदित्य यादव को टिकट दिया।

 

Leave a comment