मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में 20 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। विशेषकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत में पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान हैं।
मौसम: भारत के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ा है, वहीं बिहार में भी हवाओं के कारण ठंड का अहसास हो रहा है। कश्मीर में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना हैं।
पश्चिमी हवाओं के कारण पूर्वोत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है, और अरुणाचल प्रदेश में 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस मौसम परिवर्तन के दौरान, लोगों को ठंड से बचाव के उपायों को अपनाने और किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं।
मौसम विभाग ने देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की दी चेतावनी
17 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। 18 से 20 फरवरी के बीच राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में शनिवार को बादल छाए रहेंगे, और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं।
20 फरवरी को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में बारिश हो सकती है। मौसम में अचानक बदलाव के कारण, लोगों को ठंड और बारिश से बचने के लिए उचित उपाय करने और सतर्क रहने की सलाह दी जा रही हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 84 प्रतिशत थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' (160) श्रेणी में दर्ज की गई।
राजस्थान से गायब हुई सर्दी
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि के साथ सर्दी का असर कम हो गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि करौली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अन्य शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, जैसे डूंगरपुर में 33.3 डिग्री, बीकानेर में 32 डिग्री, जैसलमेर में 32.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 32 डिग्री, उदयपुर में 31.8 डिग्री, जोधपुर में 31.7 डिग्री, नागौर में 31.4 डिग्री, दौसा, बारां और कोटा में 30.1 डिग्री, चूरू में 30 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 30.6 डिग्री और अजमेर में 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने बताया कि 18 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती हैं।