Weather Update: क्या दिल्ली से ठंड हुई रवाना? राजस्थान में बूंदाबांदी, जानिए यूपी-बिहार और अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: क्या दिल्ली से ठंड हुई रवाना? राजस्थान में बूंदाबांदी, जानिए यूपी-बिहार और अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अंतिम अपडेट: 1 दिन पहले

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज का मौसम सुहाना रहेगा, जिससे दिन के समय का मौसम काफी आरामदायक रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में तापमान बढ़ने के कारण ठंड से राहत मिली है और मौसम अपेक्षाकृत गर्म हो सकता हैं।

मौसम: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज का मौसम खुशनुमा और सुहाना बना रहेगा। मौसम का यह बदलाव क्षेत्रवासियों के लिए राहतकारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिससे ठंड से राहत मिली है। उत्तर भारत में अब ठंड का असर कम हो रहा है और मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा हैं।

हालांकि, IMD (भारतीय मौसम विभाग) ने कुछ राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है, जो तापमान को फिर से गिरा सकती है। उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का घेरा बन रहा है, जिससे अरुणाचल प्रदेश में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। 

दिल्ली में खिली धूप

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि मौसम के औसत से 0.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक राजधानी में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा। आईएमडी ने यह भी बताया कि दिन के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन भर आसमान साफ रहेगा और पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बारिश का कोई खास असर नहीं दिखेगा।

राजस्थान के कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी 

राजस्थान के बीकानेर में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि बाकी इलाकों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा, अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मंगलवार सुबह तक के पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा, जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान, सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने असम में 13 फरवरी तक हल्की बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज बारिश हो सकती है। आज और कल बारिश को लेकर 6 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है, जिसमें छिटपुट बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार सुबह से रोहतांग दर्रा सहित घाटी की ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और ठंड में इजाफा हुआ है। बर्फबारी के कारण पर्वतीय इलाकों में सर्दी भी अधिक बढ़ गई हैं। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे वहां आवागमन में असुविधा हो सकती हैं।

Leave a comment