Weather Update: होली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, कई राज्यों में बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव

Weather Update: होली पर मौसम का बदलेगा मिजाज, कई राज्यों में बारिश के आसार, तापमान में गिरावट संभव
अंतिम अपडेट: 5 घंटा पहले

होली का रंग मौसम के बदलाव के साथ कुछ फीका पड़ सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई हैं।

मौसम: होली का रंग मौसम के बदलाव के साथ कुछ फीका पड़ सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। 14 से 15 मार्च के बीच उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया हैं।

दिल्ली-एनसीआर में बादल और बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में होली के दौरान मौसम करवट लेने वाला है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं 14 और 15 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं।

वहीं, वायु गुणवत्ता की स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। 12 मार्च को दिल्ली का एक्यूआई 248 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। हालांकि, बारिश के बाद इसमें कुछ सुधार की उम्मीद हैं।

राजस्थान में भीषण गर्मी, कुछ हिस्सों में बारिश संभव

राजस्थान में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी का असर देखा जा रहा है। बाड़मेर और जालोर जैसे इलाकों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालांकि, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में अगले दो दिनों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्म हवाएं चल सकती हैं, लेकिन 14 और 15 मार्च को कुछ हिस्सों में बारिश से गर्मी में मामूली राहत मिलने की संभावना हैं।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में 14 से 15 मार्च के बीच कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रह सकता है। 15 मार्च को पूरे राज्य में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में भी आज मौसम बदलने लगेगा। खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश के आसार हैं। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तमिलनाडु में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिणी जिलों में 14 मार्च को जोरदार बारिश हो सकती है। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और थूथुकुडी जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। वहीं, चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना हैं।

मौसम में इस बदलाव के कारण वायरल बुखार, खांसी और सर्दी के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की संख्या 60% तक बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हैं।

Leave a comment