Weather Update: होली के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज; दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड का एहसास जारी, जाने अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update: होली के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज; दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड का एहसास जारी, जाने अन्य राज्यों के मौसम का हाल
अंतिम अपडेट: 5 घंटा पहले

होली का रंग मौसम पर भी चढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड का एहसास जारी है, लेकिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 14 मार्च को होली के दिन राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं।

मौसम: होली का रंग मौसम पर भी चढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की ठंड का एहसास जारी है, लेकिन तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 14 मार्च को होली के दिन राजधानी में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में अब भी बर्फबारी जारी हैं।

दिल्ली-एनसीआर: सुबह हल्की ठंड और दिन में धूप 

दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि दोपहर में धूप तीखी होती जा रही है। आज से 12 मार्च के बीच तापमान में वृद्धि होगी और दिन के समय गर्मी महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 मार्च को 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

छोटी होली यानी 13 मार्च को बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। होली के दिन यानी 14 मार्च को दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान 28-30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं।

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के आसार

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 13 और 14 मार्च को मौसम करवट ले सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में भी आंशिक बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के संकेत मिल रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में फिर से तेज होगी बर्फबारी

पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की रफ्तार धीमी हो गई थी, लेकिन आज और कल यहां फिर से बर्फबारी तेज हो सकती है। 13 और 14 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट होने का अनुमान है। इससे कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता हैं।

राजस्थान में अब गर्मी दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि 11 मार्च से तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे उमस का एहसास होगा। जयपुर, बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर में दिन का तापमान 32-35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता हैं।

Leave a comment