AFCAT 1 2025: इंडियन एयरफोर्स ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी जानकारी

इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 1 2025 के लिए अधिसूचना जारी की। 336 पदों के लिए आवेदन 2 दिसंबर से शुरू होंगे। पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया जानें।

इंडियन एयरफोर्स (IAF) ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 1) 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) के लिए कुल 336 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 2 दिसंबर, 2024 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां

AFCAT 1 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

AFCAT 1 2025: इंडियन एयरफोर्स ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी जानकारी

• आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 2 दिसंबर, 2024

• आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024

• परीक्षा तिथि फरवरी 2025 (संभावित)

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।

पदों का विवरण

AFCAT 1 2025: इंडियन एयरफोर्स ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी जानकारी

• फ्लाइंग ब्रांच: 30 पद

• ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल): 189 पद

• ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल): 117 पद

आवश्यक योग्यता

1. फ्लाइंग ब्रांच

उम्मीदवारों के पास 12वीं कक्षा में फिजिक्स और गणित में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। साथ ही, किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री या BE/B.Tech में न्यूनतम 60% अंक होना अनिवार्य है।

2. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल)

कैंडिडेट्स को एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकेनिकल) में स्नातक होना चाहिए। 12वीं कक्षा में फिजिक्स और मैथ्स में न्यूनतम 50% अंक होना जरूरी है।

3. ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल)

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ 60% अंक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

• फ्लाइंग ब्रांच 20 से 24 वर्ष (2 जनवरी, 2001 से 1 जनवरी, 2005 के बीच जन्मे)।

• DGCA द्वारा जारी वाणिज्यिक पायलट लाइसेंस वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी जाएगी।

• ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) 20 से 26 वर्ष (2 जनवरी, 1999 से 1 जनवरी, 2005 के बीच जन्मे)।

आवेदन शुल्क

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 550 रुपये + GST का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी

• लिखित परीक्षा AFCAT परीक्षा का आयोजन फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी शाखाओं में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

• AFSB टेस्ट शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

• मेडिकल एग्जाम अंतिम चरण में मेडिकल टेस्ट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा।

कैसे करें आवेदन?

AFCAT 1 2025: इंडियन एयरफोर्स ने जारी किया नोटिफिकेशन, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी जानकारी

• सबसे पहले afcat.cdac.in पर जाएं।

• होमपेज पर "AFCAT 01/2025 आवेदन लिंक" पर क्लिक करें।

• रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।

• अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदन फॉर्म भरें।

• आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

• आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट रखें।

Leave a comment