Dublin

रजत पाटीदार का ऐतिहासिक अर्धशतक, चेपॉक में तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड

रजत पाटीदार का ऐतिहासिक अर्धशतक, चेपॉक में तोड़ा विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड
अंतिम अपडेट: 2 दिन पहले

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मैच में अर्धशतक लगाकर एक नया इतिहास रच दिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नए कप्तान रजत पाटीदार ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। चेपॉक स्टेडियम में अर्धशतक जड़कर पाटीदार ने विराट कोहली का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड बतौर RCB कप्तान चेपॉक में अर्धशतक लगाने का था, जिसे अब पाटीदार ने अपने नाम कर लिया हैं।

पाटीदार की धमाकेदार पारी

रजत पाटीदार ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। पाटीदार की इस पारी ने न सिर्फ RCB को मजबूती दी, बल्कि उन्हें चेपॉक में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे RCB कप्तान बना दिया। इससे पहले 13 अप्रैल 2013 को विराट कोहली ने बतौर कप्तान चेपॉक में अर्धशतक लगाया था।

कोहली का रिकॉर्ड टूटा रजत पाटीदार की कप्तानी पारी 

रजत पाटीदार ने 12 साल पुराने उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जब विराट कोहली ने आखिरी बार बतौर RCB कप्तान चेपॉक में अर्धशतक लगाया था। हालांकि, कोहली ने 2012 में भी चेपॉक में फिफ्टी लगाई थी, लेकिन उस समय टीम की कप्तानी डेनियल विटोरी के हाथों में थी। रजत पाटीदार को IPL 2025 के लिए RCB का कप्तान नियुक्त किया गया है। उनसे पहले राहुल द्रविड़, केविन पीटरसन, अनिल कुंबले, डेनियल विटोरी, विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं। पाटीदार बतौर कप्तान RCB को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

चेपॉक में RCB की बड़ी जीत

पाटीदार की कप्तानी में RCB ने चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के मैदान पर 50 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही RCB ने चेपॉक में 7 साल बाद जीत का स्वाद चखा है। RCB ने पहले केकेआर को हराया और अब CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं। मैच की शुरुआत में फिल साल्ट और विराट कोहली ने पारी की ओपनिंग की। 

हालांकि, धोनी की चतुराई भरी स्टंपिंग से साल्ट (32) का विकेट गिरा। इसके बाद पडिक्कल (27) और कोहली (31) ने महत्वपूर्ण पारी खेली, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम पर दबाव आ गया। तभी रजत पाटीदार ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम को संकट से उबारा।

Leave a comment