Snow Moon 2025: माघ माह की पूर्णिमा तिथि पर दिखेगा सुपर स्नो मून, मिथुन-कर्क और तुला राशि के लिए होगा लाभदायक

🎧 Listen in Audio
0:00

माघ माह की पूर्णिमा, जिसे स्नो मून या माघी पूर्णिमा कहा जाता है, 12 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में रहेगा, जो ज्योतिष के दृष्टिकोण से विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन अत्यधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों के माध्यम से भक्त ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। स्नो मून के दौरान चंद्रमा की ऊर्जा कुछ राशियों के लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं।

जिन राशियों के लिए यह दिन शुभ रहेगा, वे आर्थिक उन्नति, धन-धान्य और नई संभावनाओं का अनुभव कर सकती हैं। इस दौरान कर्क, वृषभ, मीन और कन्या राशि वालों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इन राशि के जातकों को स्नो मून के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों और ध्यान-साधना में भाग लेने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। वहीं परिवारिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि हो सकती है। इस विशेष अवसर पर स्नान, दान और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व हैं।

सुपर स्नो मून इन राशियों के लिए होगा लाभदायक

1. मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए माघ पूर्णिमा का चांद शुभ संकेत लेकर आएगा। इस दौरान चंद्रमा का प्रभाव आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। धन-संपत्ति से जुड़ी परेशानियों का अंत होने के संकेत हैं, और आपकी तिजोरी पैसों से भरने के योग बन रहे हैं।

इस समय आपकी वाणी में चंद्रमा की तरह शीतलता देखने को मिलेगी, जो सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ाने में सहायक होगी। करियर में भी आपके लिए नए अवसर और उपलब्धियां मिलने की संभावना है। वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुखद बदलाव आएंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के लिए माघ पूर्णिमा बेहद शुभ साबित हो सकती है। चंद्रमा जो स्वयं कर्क राशि के स्वामी हैं, इस विशेष दिन में अपनी ही राशि में विराजमान रहेंगे। इसका प्रभाव आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। आप मानसिक और शारीरिक रूप से सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और पदोन्नति या विशेष प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय लाभदायक रहेगा। निवेश से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है और धन आगमन के योग बन रहे हैं।

विद्यार्थियों के लिए भी यह अवधि अनुकूल है। पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं। इस दौरान लिए गए निर्णय भविष्य में आपको लाभ प्रदान कर सकते हैं।

3. तुला राशि

तुला राशि के लिए माघ पूर्णिमा का चांद बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस विशेष दिन में चंद्रमा आपके लाभ भाव में चमकेंगे, जिससे आपकी किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है। रुके हुए कार्य इस दौरान पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपके करीबियों का सहयोग आपको नई उपलब्धियां दिला सकता है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं या अपनी नौकरी बदलना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं।

परिवारिक दृष्टि से यह समय लाभदायक रहेगा। बड़े भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जो आपके निर्णयों को मजबूती देगा। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव होंगे। जीवनसाथी के साथ चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे, जिससे रिश्ते और मधुर बनेंगे। यह समय आपको व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तरों पर संतुष्टि प्रदान कर सकता हैं।

Leave a comment