दशहरा 2024: रावण को पराजित कर श्री राम ने जीती थी लंका, इस अवसर पर भेजें दिल को छू लेने वाले संदेश और कोट्स

दशहरा 2024: रावण को पराजित कर श्री राम ने जीती थी लंका, इस अवसर पर भेजें दिल को छू लेने वाले संदेश और कोट्स
Last Updated: 12 अक्टूबर 2024

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ: यह त्योहार हमारे मन में उत्साह का संचार करता है। इस अवसर पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएँ देने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें।

दशहरे की शुभकामनाएँ और संदेश 2024:

अधर्म पर धर्म की विजय हो, असत्य पर सत्य की जीत हो, बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत हो, और अज्ञान पर ज्ञान ही करे भलाई। आपको दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ!

साल भर के इंतजार के बाद दशहरे का त्योहार फिर से आ गया है। यह त्योहार असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। यदि आप इस खास अवसर पर अपने करीबियों को संदेश भेजने के लिए अच्छे मैसेज, विशेज और कोट्स की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। इस लेख में बताए गए संदेशों को अपने रिश्तेदारों को भेजें, और उनके दिल में मिठास भर दें।

दशहरा विशेष: शुभकामनाएँ

बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व आया,

मिठाई बाँटो, दशहरे का त्योहार आया।

रावण की तरह हमारे दुखों का अंत हो,

हम सब के मन में श्री राम जैसा संत हो।

विजयदशमी की शुभकामनाएँ!!

क्रोध पर दया, क्षमा की विजय हो,

अज्ञान पर ज्ञान की विजय हो।

रावण पर श्रीराम की विजय हो,

दशहरे के त्योहार पर खुशियों की बहार हो।

विजयदशमी की शुभकामनाएँ!!

शांति और अमन हो देश में,

बुराई का हो नाश।

विजयदशमी पर चलो हम सब मिलकर लें शपथ,

मन के रावण का अच्छे कर्मों के बाणों से करेंगे विनाश।

आज फिर राम को आना होगा।

अधर्म पर धर्म की जीत,

अन्याय पर न्याय की विजय।

बुरे पर अच्छे की जय जयकार,

यही है दशहरे का त्योहार।

विजयदशमी की शुभकामनाएँ!!

दशहरा कोट्स

दशहरे का यह पावन त्योहार,

घर में लाए आपके खुशियां अपार।

श्री राम करें आप पर खुशियों की बौछार,

ऐसी शुभकामनाएँ हमारी करो स्वीकार।।

विजयदशमी की शुभकामनाएँ!!

बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस।

रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,

विजयदशमी की शुभकामनाएँ!!

हर पल आपके जीवन में हो उजाला,

घर आपके रहे सदा खुशियों का वास।

रहें आप कहीं भी इस जहाँ में,

मुबारक हो आपको यह पावन त्योहार।

ज्योत से ज्योत जगाते चलो,

प्रेम की गंगा बहाते चलो।

राह में आए जो दीन-दुखी,

सबको गले से लगाते चलो।

दिन आएगा सबका सुनहरा,

इसलिए हमारी ओर से आपको हैप्पी दशहरा।

दशहरा मैसेज

राक्षसों का अंत हो,

सत्य का उजाला हो,

दशहरे के त्योहार पर,

पावन हर पल हमारा हो।

दशहरा की शुभकामनाएं।

आज दशहरे का त्योहार,

खुशियां बार-बार हैं।

घर में जलें समृद्धि के दिए,

झूठ का विनाश,

हम ऐसे देश में जीएं।

दशहरा की हार्दिक बधाई।

दशहरा का ये प्यारा त्योहार,

जीवन में लाए खुशियां अपार।

श्रीराम जी करें आपके घर सुख की बरसात,

शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

दशहरा की हार्दिक बधाई।

बुराई का होता है विनाश,

दशहरा लाता है उम्मीद की आस।

रावण की भांति आपके सभी दुखों का भी अंत हो,

विजयादशमी का पर्व आपके लिए हो खास।

दशहरा की हार्दिक बधाई।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

दशहरा का ये पावन त्योहार,

सबको दें खुशियां अपार।

सत्य की जीत हो, अच्छाई न कभी छुपे,

मन में हो सबके लिए प्रेम,

दिल में श्री राम ही बसें।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

जैसे श्रीराम ने जीता लंका को,

मन से दूर करो इस शंका को।

बुराई पर सच्‍चाई की जीत थी वो,

किताबों में पढ़ती थी हमने वो।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रभु श्री राम जी ने जिस प्रकार लंका को जीता,

वैसे आप भी जीतो सारी दुनिया को।

दुआ करते हैं हम उस ईश्वर से,

इस दशहरा मिल जाए आपको

जो आप चाहो!!

जिस तरह भगवान श्री राम जी ने

पृथ्वी से बुराई का नाश किया,

मेरी कामना है कि आप सभी अपने मन से

नकारात्मक विचारों का विनाश करें।

दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं।

मां काली का प्रचंड रूप,

दुर्गा की शेर-सवारी,

रावण का अंत, महिषासुर का वध,

यही है दशहरा की कहानी।

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं!

Leave a comment