अयोध्या में राम नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज दोपहर 12 बजे रामलला का होगा 'सूर्य तिलक'

अयोध्या में राम नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आज दोपहर 12 बजे रामलला का होगा 'सूर्य तिलक'
Last Updated: 17 अप्रैल 2024

राम नवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में आज राम जन्मोत्सव को खास बनाया जाएगा। इस मौके पर राम मंदिर में राम लला का भव्य सूर्य तिलक किया जाएगा। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर करीब चार मिनट तक सूर्य की किरणें राम लला के मस्तिष्क पर पड़ेंगी।

Ram Navami 2024: देशभर में आज बुधवार यानी 17 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में राम नवमी के दिन को भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर घर मंदिरों में कई मांगलिक कार्यक्रम किए जाते हैं। अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी है। आज दोपहर 12 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए भवय तैयारी की गई है।

रामलला का होगा 'सूर्य तिलक'

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या राम मंदिर में आज रामनवमी के दिन अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। रामनवमी के मौके पर भगवान राम का सूर्य तिलक किया जाएगा। दोपहर 12.16 बजे से अगले 4-5 मिनट तक सूर्य की किरणें सीधी भगवान राम के मस्तिष्क पर पड़ेंगी। सूर्य तिलक के लिए  सूर्य की किरणें दर्पण लेंस के जरिए सीधा रामलाल के मस्तिष्क पर पड़ेंगी। इस प्रणाली का परीक्षण वैज्ञानकों ने मंगलवार को किया है।

सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण

रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या के श्री राम मंदिर में ऐसा अद्भुत नजारा देखकर करोड़ों लोग भाव-विभोर हो जाएंगे। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव ने subkuz.com टीम को बताया कि राम मंदिर में राम लला के सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण वैज्ञानिको द्वारा 10 अप्रैल को किया गया था। जिसके बाद इस परीक्षण का एक वीडियो भी वायरल किया गया था। वैज्ञानिकों की मौजूदगी में यह सफल परीक्षण ठीक दोपहर 12 बजे दर्पण के जरिए सूर्य तिलक किया गया था।

परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि आज 17 अप्रैल को रामलला के सूर्य तिलक के लिए सूर्य की किरणों को पहले अलग-अलग तीन दर्पणों के जरिए अलग-अलग एंगल में डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद पीतल के पाइपों के माध्यम से किरणें आगे बढ़ते हुए लेंस के जरिए सीधा रामलाल के मस्तिष्क पर अभिषेक करेंगी। बता दें कि इन पीपल की पाइपों में क्षर काम होने की वजह से इस धातु का यूज किया गया है।

चार मिनट तक सूर्य किरण रामलला के मस्तिष्क पर

वैज्ञानिक परीक्षण के बाद बताया गया है कि रामलला के मस्तिष्क पर सूर्य किरणों का यह तिलक गोलाकार रूप में 75 मिमी का होगा। दोपहर 12 बजे सूर्य किरणें सीधी रामलला के मस्तक पर पड़ेंगी। subkuz.com टीम को बताया गया कि लगातार 4 मिनट तक किरणें रामलला के मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस मौके पर बताया कि श्रीराम लला का सूर्य तिलक करने की तैयारी हो रही है। संभव है कि राम नवमी पर वैज्ञानिकों का प्रयास सफलपूर्वक हो जाए। इस अद्भुत नजारे का लाइव टेलीकास्ट प्रसार तकरीबन 100 LED स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a comment