Holi 2025: होली पर गुलाल के ये खास उपाय लाएंगे खुशहाली, दूर होंगी जीवन की परेशानियां

🎧 Listen in Audio
0:00

रंगों का त्योहार होली 2025 इस साल 14 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा, जबकि होलीका दहन 13 मार्च को होगा। यह त्योहार केवल रंग खेलने और उल्लास मनाने का दिन नहीं है, बल्कि इस दिन किए गए कुछ खास उपाय आपके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं। खासतौर पर गुलाल से किए गए उपाय (Gulal Ke Upay) बहुत ही प्रभावशाली माने जाते हैं। 

ये उपाय आर्थिक समृद्धि, वैवाहिक जीवन की मजबूती और घर की खुशहाली में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते हैं होली के दिन गुलाल के ऐसे ही कुछ खास उपाय।

1. होली की शुरुआत करें इस शुभ कार्य से

होली के दिन सबसे पहले अपने इष्ट देवता को गुलाल अर्पित करें, इसके बाद घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और फिर होली खेलें। ऐसा करने से न केवल भाग्य में वृद्धि होती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती हैं। 

2. वास्तु दोष से मुक्ति का उपाय

यदि आपके घर में वास्तु दोष है, तो होली के दिन तुलसी जी को गुलाल अर्पित करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और नकारात्मक शक्तियां दूर होंगी।

3. वैवाहिक जीवन में प्रेम और मजबूती के लिए उपाय

यदि आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बना रहता है, तो होली के दिन पति-पत्नी को मिलकर गाय के चरणों में गुलाल अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। यह उपाय करने से गौ माता की कृपा बनी रहती है और दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता हैं। 

4. आर्थिक संकट से मुक्ति पाने के लिए उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और दोमुखी दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं।

5. घर में सुख-समृद्धि के लिए उपाय

घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए होली के दिन हल्दी या पीले रंग का गुलाल पानी में मिलाकर मुख्य द्वार के दोनों किनारों पर छिड़काव करें। इससे घर में शुभ ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य की वृद्धि होती हैं। 

होली केवल एक रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन किए गए गुलाल के उपाय जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। 

Leave a comment