Propose Day 2025: क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे? जानें कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत? प्रपोज डे का महत्व

🎧 Listen in Audio
0:00

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है और इसके अगले दिन 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए खास होता है जो अपने दिल की बात कहने की हिम्मत जुटाते हैं। प्रपोज डे पर व्यक्ति अपने चाहने वाले को अपने प्यार का इजहार करता है। यह दिन केवल रोमांटिक प्रपोजल तक सीमित नहीं है, बल्कि दोस्ती या किसी खास रिश्ते को नई दिशा देने का भी एक मौका होता हैं।

अगर इस दिन के इतिहास की बात करें तो वैलेंटाइन वीक का संबंध संत वैलेंटाइन से जुड़ा है। रोम के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय के शासनकाल में सैनिकों को शादी करने की अनुमति नहीं थी क्योंकि सम्राट का मानना था कि शादीशुदा व्यक्ति अच्छा योद्धा नहीं बन सकता। संत वैलेंटाइन ने इस आदेश का विरोध किया और प्रेमी जोड़ों की गुप्त शादियां करवाईं। जब यह बात सम्राट को पता चली, तो संत वैलेंटाइन को कैद कर लिया गया और 14 फरवरी को उनकी मृत्यु हो गई। तब से प्रेम के प्रतीक के रूप में वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।

क्यों मनाया जाता है प्रपोज डे?

प्रपोज डे के इतिहास और इसकी शुरुआत से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां हैं। माना जाता है कि जॉन माइकल ओ’लॉलिन नामक व्यक्ति ने इस दिन की नींव रखी थी। उनकी चचेरी बहन ने अपने प्रेमी से इसलिए संबंध तोड़ लिया था क्योंकि उसने उसे प्यार के लिए प्रपोज नहीं किया था। इस घटना ने जॉन माइकल को प्रेरित किया कि वे लोगों को यह याद दिलाएं कि अपने सच्चे प्यार को प्रपोज करने के लिए इंतजार न करें और समय रहते अपनी भावनाओं को व्यक्त करें।

इतिहास में प्रपोज डे का महत्व केवल आधुनिक प्रेम कहानियों तक सीमित नहीं है। साल 1477 में ऑस्ट्रियाई आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने बरगंडी की मैरी को हीरे की अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। यह दुनिया के पहले प्रपोजल में से एक माना जाता है, जिसमें हीरे की अंगूठी का चलन शुरू हुआ। इसके अलावा, 1816 में, ब्रिटेन की राजकुमारी शार्लोट ने भी इसी दिन अपने भावी पति के साथ सगाई की थी।

प्रपोज डे का महत्व

प्रपोज डे उन लोगों के लिए एक खास मौका है जो अपने रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं या अपने मौजूदा रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं। यह दिन प्यार के इजहार का प्रतीक है, जिसमें लोग दिल खोलकर अपने पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। इस दिन का महत्व केवल शब्दों तक सीमित नहीं होता बल्कि इसे खास बनाने के लिए लोग सरप्राइज प्लान करते हैं, रोमांटिक आउटिंग पर जाते हैं, फूलों और गिफ्ट्स के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हैं।

प्रपोज डे पर दिल की बात कहने के लिए अक्सर लोग कैंडललाइट डिनर, खूबसूरत लोकेशन्स, या विशेष सरप्राइज तैयार करते हैं ताकि यह पल यादगार बन सके। यह न केवल रिश्तों की नई शुरुआत का समय है बल्कि मौजूदा रिश्तों में प्यार और विश्वास को और गहरा करने का भी अवसर हैं।

Leave a comment