Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 'लू' को लेकर आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update: झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 'लू' को लेकर आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी
Last Updated: 13 जून 2024

झारखंड के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू के चलते मौसम विभाग ने एक बार फिर से 8 जिलों में भीषण लू की चेतावनी जारी की है। इसे लेकर इन जिलों में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में लोगों को अगले एक सप्ताह तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के आठ जिलों में भयंकर लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वहां का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना जाती है और साथ ही सभी लोगों को सावधान रहने के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

आठ जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के 8 शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रांची, जमशेदपुर, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, पलामू ,चतरा और लोहरदगा में हीटवेव को लेकरअलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि इन सभी शहरों में तापमान 40 के पार पहुंचने की संभावना है। इस वजह से लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक घर से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने को कहा गया है।

44 डिग्री दर्ज किया तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 11 जून को यहां का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य तापमान से 7.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया गया कि इसके अलावा वहां का रात में भी तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली।

जिलों में बारिश की संभावना

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 14 जून की शाम को हल्की बारिश भी होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 15 जून को भी भीषण लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि, संभवत: 16 जून से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जो अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a comment