Maharashtra Rain Update: मुंबई में बारिश बनी काल! पुणे समेत महाराष्ट्र के छह जिलों में रेड अलर्ट, BMC ने स्कूल-कॉलेजों के लिए जारी किए आदेश

Maharashtra Rain Update: मुंबई में बारिश बनी काल! पुणे समेत महाराष्ट्र के छह जिलों में रेड अलर्ट, BMC ने स्कूल-कॉलेजों के लिए जारी किए आदेश
Last Updated: 26 जुलाई 2024

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है जिसके अनुसार, मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में शुक्रवार (26 जुलाई) सुबह तक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, रायगढ़ और रत्नागिरी में भी विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बीएमसी ने स्कूल-कॉलेज बंद के करने के आदेश दिए हैं।

Mumbai Rainfall Alert: महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार भारी बारिश के कारण स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। जहां मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और पुणे में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। विशेषकर उल्हास नदी और मुथा नदी का उफान चिंता का विषय बन गया है। मौसम विभाग ने मुंबई के कई हिस्सों में गुरुवार को 150 mm के पार बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा IMD ने आज यानि 26 जुलाई, शुक्रवार को कई जिलों  में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

25 जुलाई को कैसा रहा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में आईएमडी ने 25 जुलाई, गुरुवार सुबह करीब 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक अंधेरी (पूर्व) में 161.6 mm, पवई में 159.2 mm, सांताक्रुज में 158.2 mm, कांदिवली चारकोप में 158 mm, दिंडोशी में 157.2 mm, घाटकोपर में 157 mm, घाटकोपर में 149 mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, कई इलाकों में 100 से 140 mm बारिश का रिकॉर्ड तोड़ा है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

IMD के अनुसार, दक्षिण गुजरात से केरल के तट तक एक ऑफ शोर ट्रफ बना हुआ था, और अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाएं भी प्रबल हो गई। इन दोनों मौसम प्रणालियों के प्रभाव के कारण मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन (MMR) में भारी बारिश हो रही है। वहां के कई इलाको में बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है।

वहीं, क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने बताया कि शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि भारी बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन बारिश की तीव्रता कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग स्थिति पर करीबी निगरानी रखे हुए है और आवश्यक जानकारी समय पर प्रदान की जाएगी।

मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश

IMD द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, अगले 3-4 घंटों के दौरान मुंबई के कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना है। जिनमें पालघर, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, मुंबई, पुणे और सतारा के घाट क्षेत्र शामिल किए गए हैं।

बताय गया कि बारिश इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हो सकती है, और इसके साथ ही स्थानीय मौसम की स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बाढ़ की संभावनाओं और सड़क यातायात में संभावित समस्याओं से बचने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।

आज से खुलेंगे स्कूल- कॉलेज

BMC ने जानकारी दी है कि मुंबई में फ़िलहाल मौसम और बारिश की स्थिति सामान्य है, और इस वजह से शहर में जनजीवन सुचारू रूप से जारी है।

इसके साथ ही, BMC ने X (पूर्व में ट्विटर) पर घोषणा की है कि बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेज शुक्रवार, 26 जुलाई 2024 को नियमित रूप से खुले रहेंगे। अभिभावकों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास करें और केवल BMC की आधिकारिक सूचनाओं पर ही ध्यान दें।

रायगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी

इस बीच, मुंबई में लगातार हो रही भरी बारिश की स्थिति को देखते हुए रायगढ़ प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर शुक्रवार (26 जुलाई) को जिले के स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश दिया है।

वहीं, मौसम विभाग ने 26 जुलाई के लिए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट और 27 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रायगढ़ में 26 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, और 27 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान उन इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है, जिससे गंभीर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा, 25-27 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में और 25 और 26 जुलाई को कोंकण और गोवा में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 25 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में भी भारी बारिश हो सकती है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य में स्थिति का जायजा लिया और रायगढ़ कलेक्टर को बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।

Leave a comment