भारत लक्ष्यद्वीप - मालदीव आइलैंड न्यूज़

भारत लक्ष्यद्वीप - मालदीव आइलैंड न्यूज़
subkuz.com
Last Updated: 16 फरवरी 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद लक्षद्वीप में भारत सरकार ने नौसैनिक बैस बनाने का फैसला लिया है। अगाती और मिनिकॉय आइलैंड्स पर INS जटायु नौसैनिक बैस बनाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिसका उद्धघाटन 4 या 5 March को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर सकते हैं।

INS जटायु : मिनिकॉय में बनने वाले INS (Indian Navy Ship) जटायु नौसैनिक बैस से मालदीव की दूरी मात्र 524 किमी. है। इसके साथ भारत अगाती आइलैंड पर मौजूद एयरस्ट्रिप (Airstrip) को अपग्रेड करने जा रही है। ताकि उसका यूज (use) फाइटर जेट्स (fighter jet) और भारी विमानों के संचालन के लिए किया जा सके। साथ ही मालदीव और चीन की हरकतों पर नजर रखी जा सके।

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, रक्षा मंत्री के नौसैनिक बैस के उद्धघाटन करने के पश्चात INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत की सवारी भी कर सकते हैं। लक्षद्वीप और मिनिकॉय द्वीप 9 डिग्री चैनल पर स्थित हैं। यहां से हर वर्ष लाखों- करोड़ों डॉलर्स का व्यवसाय किया जाता है। बताया गया कि यह नॉर्थ एशिया और साउथ-वेस्ट एशिया के मध्य का रास्ता है। 

मिनिकॉय पर हवाईअड्डा बनाने का फैसला

भारत सरकार ने नौसैनिक बैस के उद्धघाटन के साथ ही मिनिकॉय पर नया हवाईअड्डा बनाने का फैसला भी किया है। सूत्रों के मुताबिक अगाती आइलैंड की एयरस्ट्रिप को अपग्रेड किया जा रहा है, ताकि भारतीय सेनाओं द्वारा हिन्द और अरब महासागर में शांति स्थापित और साथ ही इंडो-पैसिफिक रीजन (Indo-Pacific Region) में समुद्री सुरक्षा को बरकरार रखा जा सके।

 सुरक्षा के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा

भारतीय केंद्र सरकार ने फ़िलहाल ही अंडमान-निकोबार आइलैंड के कैंपबेल खाड़ी में नई सुविधाएँ दी गई हैं। जिनका यूज़  सेनाओं द्वारा किया जा रहा है। भारत की समुद्री सीमा को सुरक्षित करने के लिए पूर्व में अंडमान और पश्चिम में लक्षद्वीप पर कड़ी सुरक्षा तैनात की जाएगी। साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

दुश्मन देश पर रहेगी नजर

मिनिकॉय में नौसैनिक बेस बनने के बाद इस इलाके के आसपास चीन की नौसेना जो हरकत करती है, उस पर रोक लगेगी। साथ ही जो व्यवसायिक जहाज सुएज कैनाल और पारस की खाड़ी की तरफ जाते हैं उन्हें 9 डिग्री चैनल से जाना होता है तो उन पर भी भारतीय नौसेना निगरानी रख सकती सकती है

Leave a comment
 

Latest Columbus News