फेंगशुई के ये आसान टिप्स से आपने घर में बढ़ाएं सकारात्मक ऊर्जा का संचार - Increase the circulation of positive energy in your home with these easy tips

फेंगशुई के ये आसान टिप्स से आपने घर में बढ़ाएं सकारात्मक ऊर्जा का संचार - Increase the circulation of positive energy in your home with these easy tips
Last Updated: 4 घंटा पहले

फेंगशुई के ये आसान टिप्स से आपने घर में बढ़ाएं सकारात्मक ऊर्जा का संचार - Increase the circulation of positive energy in your home with these easy tips of Feng Shui.

फेंगशुई, चीन का एक प्राचीन वास्तु शास्त्र है, जिसमें भवन निर्माण और उसमें रखी गई पवित्र वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है। "फेंग" का अर्थ होता है वायु और "शुई" का जल, जिससे इस शास्त्र का वायु और जल पर आधारित होने का संकेत मिलता है। यह शास्त्र पंचतत्वों पर भी आधारित है। फेंगशुई, वास्तु शास्त्र की तरह ही, घर और उसके आस-पास की चीजों के बारे में बताता है। यह उन वस्तुओं के बारे में बताता है जिन्हें घर में रखकर सुख-समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। यह शास्त्र जीवन के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर परिणाम प्राप्त करने में मदद करता है। इसके लिए, फेंगशुई के विभिन्न प्रतीकों का मतलब समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये चीजें आपके लिए कैसे काम कर सकती हैं।

 

फेंगशुई का अर्थ (What Is Feng Shui)

फेंगशुई एक प्राचीन कला और विज्ञान है, जो 3000 साल पहले चीन में उत्पन्न हुई थी। "फेंग" का अर्थ है हवा और "शुई" का अर्थ है पानी। चीनी संस्कृति के अनुसार पानी और हवा अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक होते हैं। इस प्रकार, अच्छी किस्मत अच्छी फेंगशुई से आती है। फेंगशुई की यह कला सिखाती है कि आपके आसपास की वस्तुएं और स्थान आपके जीवन को किस प्रकार से प्रभावित करते हैं। फेंगशुई घर में एनर्जी का संतुलन और सामंजस्य बनाने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें:-

प्रतीकों के अर्थ (Meaning of Symbols)

फूल: फूल खूबसूरती और सौभाग्य का प्रतीक होते हैं। फेंगशुई के लिए पियोनि, कलम, आकृड, और गुलदाउदी के फूल सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं।

फल: विशेष रूप से सेब, अनार, और संतरे धन और समृद्धि के प्रतीक होते हैं। फेंगशुई में फलों के रंग पर भी ध्यान दिया जाता है।

पक्षी: पक्षी प्रेरणा, स्वतंत्रता, और एकता के प्रतीक होते हैं।

मछली: धन के लिए एरोवाना या ड्रैगन फिश फेंगशुई में शक्तिशाली माने जाते हैं।

कछुआ: काला कछुआ फेंगशुई में शक्तिशाली माना जाता है।

चमगादड़: चमगादड़ सौभाग्य और समृद्धि के प्रतीक होते हैं।

मनी प्लांट्स: आर्थिक सुख-समृद्धि का प्रतीक होते हैं।

बाम्बू प्लांट्स: आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करते हैं।

लिली फेंगशुई पौधा: प्यार, सौहार्द, और खुशियों का प्रतीक होता है।

रबर प्लांट्स: धन और सौभाग्य के लिए शुभ होते हैं।

जेड प्लांट: व्यापारिक सफलता और सुख-समृद्धि के लिए शुभ होते हैं।

घोड़ा: तरक्की और सौभाग्य का प्रतीक होता है।

Leave a comment

ट्रेंडिंग