India Rich List 2026: गौतम अदाणी परिवार ने फिर हासिल किया नंबर-1 स्थान, अंबानी परिवार दूसरे नंबर पर

M3M Hurun India Rich List 2026 में गौतम अदाणी और परिवार ने ₹9.23 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहला स्थान हासिल किया। मुकेश अंबानी और परिवार ₹8.63 लाख करोड़ के

भारत के अरबपतियों की संपत्ति की रैंकिंग में इस साल बड़ा बदलाव देखने को मिला है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, गौतम अदाणी और उनका परिवार देश का सबसे अमीर परिवार बन गया है।

बिजनेस न्यूज़: भारत के सबसे अमीर परिवारों की सूची में इस साल बड़ा बदलाव देखने को मिला है। M3M Hurun India Rich List 2026 के मुताबिक, गौतम अदाणी और उनका परिवार देश के सबसे अमीर परिवार बन गए हैं। अदाणी परिवार ने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ते हुए सूची में पहला स्थान हासिल किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी परिवार की कुल संपत्ति बढ़कर ₹9.23 लाख करोड़ हो गई है। पिछले साल की तुलना में इसमें करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी और उनके परिवार की संपत्ति करीब 10 प्रतिशत घटकर ₹8.63 लाख करोड़ रह गई। इस तरह दोनों परिवारों की संपत्ति के बीच लगभग ₹59,400 करोड़ का अंतर है।

कई साल से बदलता रहा नंबर-1 स्थान

भारत के सबसे अमीर परिवारों की रैंकिंग में अदाणी और अंबानी परिवारों के बीच शीर्ष स्थान को लेकर पिछले कुछ वर्षों में लगातार बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में अदाणी परिवार सूची में आगे था। इसके बाद 2023 में अंबानी परिवार ने पहला स्थान हासिल किया। 2024 में अदाणी परिवार ने फिर शीर्ष स्थान पर वापसी की, जबकि 2025 में अंबानी परिवार दोबारा नंबर-1 पर पहुंच गया। अब 2026 की सूची में अदाणी परिवार ने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

यह बदलाव मुख्य रूप से दोनों कारोबारी समूहों की कंपनियों के बाजार मूल्य और संपत्ति में हुए उतार-चढ़ाव से जुड़ा है। शेयर बाजार में कंपनियों के मूल्य में बदलाव का असर बड़े कारोबारी परिवारों की अनुमानित संपत्ति पर भी पड़ता है।

लक्ष्मी मित्तल की संपत्ति में बड़ा उछाल

सूची में लक्ष्मी निवास मित्तल और परिवार तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब ₹3.39 लाख करोड़ आंकी गई है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 93 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप में स्टील की कीमतों में मजबूती और व्यापार संरक्षण से जुड़े उपायों से उनके कारोबार को फायदा मिला। इसके बाद साइरस पूनावाला और परिवार करीब ₹3.03 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रोशनी नादर मल्होत्रा और परिवार ₹2.79 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में वह भारत की सबसे अमीर महिला के रूप में भी शामिल हैं।

भारत के टॉप-10 अमीर कारोबारी परिवार और समूह

रैंक

परिवार/व्यक्ति

संपत्ति

1

गौतम अदाणी एंड फैमली

₹9.23 लाख करोड़

2

मुकेश अंबानी एंड फैमली

₹8.63 लाख करोड़

3

लक्ष्मी निवास मित्तल एंड फैमली

₹3.39 लाख करोड़

4

साइरस पूनावाला एंड फैमली

₹3.03 लाख करोड़

5

रोशनी नादर मल्होत्रा एंड फैमली

₹2.79 लाख करोड़

6

कुमार मंगलम बिड़ला एंड फैमली

₹2.69 लाख करोड़

7

दिलीप सांघवी

₹2.65 लाख करोड़

8

अजीम प्रेमजी एंड फैमली

₹2.63 लाख करोड़

9

अनिल अग्रवाल एंड फैमली

₹2.08 लाख करोड़

10

समीत मेहता एंड फैमली

₹1.89 लाख करोड़

रिच लिस्ट के मुताबिक, भारत में कम से कम ₹1,000 करोड़ की संपत्ति रखने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,810 हो गई है। इन सभी की संयुक्त संपत्ति करीब ₹187.5 लाख करोड़ बताई गई है। भारत में डॉलर अरबपतियों की संख्या भी बढ़कर 391 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। रिपोर्ट में तकनीक और Artificial Intelligence (AI) को भी उभरते हुए धन-सृजन क्षेत्रों के रूप में रेखांकित किया गया है।

पहली बार AI को सूची में एक अलग सेक्टर के तौर पर शामिल किया गया है। इस क्षेत्र से जुड़े 19 लोगों की कुल संपत्ति करीब ₹3.07 लाख करोड़ बताई गई है।

Leave a comment