21. Bollywood News: 75 दिनों के बाद बड़े पर्दे पर दिखेगा 'पुष्पाराज' का जलवा, फिल्म 'पुष्पा 2' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, पढ़ें...

21. Bollywood News: 75 दिनों के बाद बड़े पर्दे पर दिखेगा 'पुष्पाराज' का जलवा, फिल्म 'पुष्पा 2' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, पढ़ें...
Last Updated: 5 घंटा पहले

'पुष्पा 2: रूल' इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले इसे अगस्त में रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज को ढाई महीने आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने हाल ही में नई रिलीज डेट की घोषणा की है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई हैं।

एंटरटेनमेंट: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा 2: रूल' की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म इस साल की सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, खासकर उसके थ्रिलिंग टीजर और गानों के बाद। पहले इसे अगस्त में रिलीज किया जाना था, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन के कारण इसे टाल दिया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह और बढ़ गया हैं।

'पुष्पा 2: रूल' की नई रिलीज डेट की हुई घोषणा

'पुष्पा 2: रूल' के मेकर्स ने हाल ही में अल्लू अर्जुन का एक रोमांचकारी पोस्टर जारी किया है, जिसमें वह अपने सिग्नेचर स्टाइल में पोज देते नजर रहे हैं। इसी पोस्टर के साथ उन्होंने फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। दर्शकों को अब केवल 75 दिन का इंतजार करना होगा। पोस्टर में लिखा गया है, "75 दिनों में दुनिया को पुष्पा और उसके बेमिसाल ऑरा को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।" फिल्म 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगस्त में रिलीज होने वाली थी फिल्म 'पुष्पा 2'

पुष्पा 2: रूल पहले अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी के कारण इसे दिसंबर तक टाल दिया गया है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थीं, लेकिन प्रोड्यूसर बनी वासु ने हाल ही में स्पष्ट किया कि फिल्म निश्चित रूप से 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह खबर फैंस के लिए राहत की है, जो इस एक्शन-थ्रिलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पुष्पा: राइज, जो 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी, ने दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त की और एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म की सफलता के बाद से ही फैंस पुष्पा 2 की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। अब, इसके तीन साल बाद, पुष्पा 2 सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से दर्शकों में उत्साह और बढ़ गया हैं।

 

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News