विक्की जैन को मिला एक बड़ा प्रोजेक्ट, "फौजी 2" में शाहरुख़ खान की लेंगे जगह

विक्की जैन को मिला एक बड़ा प्रोजेक्ट,
Last Updated: 2 दिन पहले

शाह रुख खान टीवी सीरियल 'फौजी' से हर घर में जाने-पहचाने चेहरे बन गए थे। उस समय किसी ने सोचा भी नहीं था कि ये युवा अभिनेता आगे चलकर क्या-क्या कर दिखाएगा। टीवी में सफलता हासिल करने के बाद, शाह रुख ने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब एक नई खबर रही है कि उनके चर्चित सीरियल 'फौजी' का पार्ट 2 जल्द ही आने वाला है।

New Delhi: क्या आपको 1988 में आए शाह रुख खान के सीरियल "फौजी" की याद है? यही वह सीरियल था जिसने शाह रुख खान को लोकप्रियता दिलाई। उस समय किसी को नहीं पता था कि यह अभिनेता एक दिन बॉलीवुड का किंग कहलाएगा। अब, 36 साल बाद, यह टीवी शो वापस लौटने के लिए तैयार है। 1988 में लेफ्टिनेंट कर्नल राज कुमार कपूर ने इसका निर्देशन किया था, और यहीं से शाह रुख खान एक प्रसिद्ध नाम बन गए।

गौहर खान भी होंगी शामिल

अब कई सालों बाद "फौजी 2" लाने की योजना बनाई जा रही है, जिसमें शाहरुख़ ख़ान की जगह अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन को मुख्य भूमिका में कास्ट किया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इस जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा, शो में गौहर खान भी नजर आएंगी। एक्टिंग के अलावा, विक्की जैन संदीप सिंह के साथ मिलकर इसे सह-निर्माण भी करेंगे। यह शो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा।

12 एक्टर्स को मिली जगह

इस नई परियोजना में विक्की जैन कर्नल संजय सिंह का किरदार निभाएंगे, जबकि गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर का रोल अदा करेंगी। सिमरजीत एक कैडेट ट्रेनर होंगी, जो हथियारों में विशेष expertise रखती हैं। इसके साथ ही, इस फिल्म में 12 नए एक्टरों को लॉन्च किया जाएगा।

कितनी अलग होगी इस बार की कहानी

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने एनआई के हवाले से बयान दिया, "हमने पूरे भारत से सही प्रतिभाओं का चयन करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। एक ऐसी कहानी बनाने के लिए हमने छह महीने तक विचार-मंथन किया है, जो दर्शकों की जिज्ञासा बनाए रखेगी।

फौजी 2 की कहानी आम टेलीविजन की कहानियों से भिन्न होगी, और यही इसे विशेष बनाता है। यह शो भावनाओं से भरा होगा और यह सेना के जवानों के जीवन को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगा, जो सांस्कृतिक और धार्मिक भिन्नताओं के बावजूद उनके बीच के संबंधों और देश के प्रति उनकी निष्ठा को नजदीकी से दर्शाता है।

‘फौजी 2’ साहस और प्रेरणा की एक अनोखी कहानी है। इस शो का टाइटल ट्रैक सोनू निगम ने अपनी मधुर आवाज में गाया है, और इसमें कुल ग्यारह गाने होंगे, जिनका संगीत निर्देशन श्रेयस पुराणिक ने किया है। शरद केलकर ने इस शो में आवाज दी है। "फौजी 2" का निर्देशन अभिनव पारिख द्वारा किया जाएगा।

Leave a comment