बॉलीवुड के बादशाह और किंग शाहरुख खान की जीवनी, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

बॉलीवुड के बादशाह और किंग शाहरुख खान की जीवनी, और उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य
Last Updated: 12 जनवरी 2024

शाहरूख खान हिन्‍दी फिल्‍मों के अभिनेता होने के साथ साथ निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। अब तक उन्होने 80 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम कर चुके किंग खान सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए ख़ान आठ फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम करा चुके है। फौजी, सर्कस जैसे मशहूर टीवी धारावाहिकों से एक्टिंग की शुरुआत की। उन्हे 1992 में दीवाना पहली फिल्म थी। डर, बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगें, कुछ कुछ होता है उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में रही। वे भारत के प्रभावशाली अभिनेताओं में से एक हैं जो कि फोर्ब्‍स इंडिया की 100 सेलिब्रिटीज की लिस्‍ट में 2012 और 2013 में शीर्ष स्‍थान पर रहे हैं। उन्‍हें लोग प्‍यार से ‘बॉलीवुड का बादशाह’, ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’, ‘किंग खान’ और किंग ऑफ़ रोमांस’ भी कहते हैं। वे लगभग सभी शैलियों की फिल्‍मों (रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, एक्‍शन) में काम कर चुके हैं। लॉस एंजिलेस टाइम्‍स ने उन्‍हें दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्‍टार बताया है। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी बहुत ज्‍यादा है। तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए शाहरुख़ ख़ान की जीवनी के बारे में।

शाहरुख़ ख़ान का जन्म

शाहरूख खान का जन्‍म 2 नवंबर 1965 को दिल्‍ली, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्‍तान से थे। उनकी माता का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारूख है और वे भी शाहरूख के साथ मुंबई में ही रहती हैं। शाहरूख ने एक बार ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया था कि उनके पिता पठानी और मां हैदराबादी हैं। शाहरूख ने गौरी से शादी की है जो हिन्‍दू-पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके 3 बच्‍चे हैं- आर्यन, सुहाना और अबराम। इसके अलावा उन्‍हें लोग प्‍यार से ‘बॉलीवुड का बादशाह’, ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’, ‘किंग खान’ भी कहते हैं।

शाहरुख खान का विवाह 

किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनका इतने बड़े और प्रसिद्ध फिल्म स्टार होने के बाबजूद भी कभी भी किसी के साथ कोई लव अफेयर नहीं रहा है। उन्होंने साल 1991 में गौरी छिब्बर के साथ शादी कर ली थी। गौरी और शाहरुख की जोड़ी बॉलीवुड की आदर्श जोड़ी है। इन्हें शादी के बाद तीन बच्चे हुए जिनके नाम आर्यन, सुहाना और अबराम है। वहीं शाहरुख की पत्नी का हिन्दू होने की वजह से उनका परिवार हिन्दू और मुस्लिम दोनों धर्मों में समान रुप से विश्वास रखता है। इसके साथ ही दोनो त्योहार धूमधाम से मनाते हैं।

शाहरुख खान की शिक्षा

शाहरूख खान की प्रारम्भिक शिक्षा सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई थी। उन्‍होंने स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्‍वाइन किया लेकिन उनका ज्‍यादातर समय दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था जहां से उन्‍होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के सानिध्‍य में अभिनय के गुर सीखे। इसके बाद उन्‍होंने जामिया मीलिया इस्‍लामिया से जनसंचार में स्‍नाकोत्‍तर की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्‍होंने यह छोड़ दिया।

शाहरुख खान का करियर

शाहरूख के करियर की शुरूआत टेलीविजन से हुई थी। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्‍स से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाई। उन्हे 1992 में दीवाना पहली फिल्म थी। जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। उस समय यह फिल्‍म सुपरहिट हुई और इसी फिल्‍म ने शाहरूख को हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में स्‍थापित किया। इसके बाद शाहरूख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए।

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्में 

दीवाना (1992)

बाजीगर (1993)

डर (1993) (सह कलाकार सनी देओल और जूही चावला)

कभी हां कभी ना (1994)

दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे (1995)

करन अर्जुन (1995)

चाहत (1996)

कोयला (1997) (अमरीश पूरी के साथ)

यस बॉस (1997)

परदेस (1997)

दिल तो पागल है (1997)

दिल से (1998)

कुछ कुछ होता है (1998)

जोश (2000)

मोहब्‍बतें (2000)

कभी खुशी कभी गम (2001) (सह कलाकार ऋतिक रोशन)

देवदास (2002)

कल हो न हो (2003)

मैं हूं ना (2004)

वीर जारा (2004) (सह कलाकार प्रीति जिंटा)

डॉन (2006)

चक दे इंडिया (2007)

ओम शांति ओम (2007)

रब ने बना दी जोड़ी( 2008)

माय नेम इज खान (2010),

रा.वन(2011)

डॉन 2 (2011),

जब तक है जान (2012)

चेन्‍नई एक्‍सप्रेस (2013) (सह कलाकार दीपिका पादुकोण)

हैप्‍पी न्‍यू ईयर (2013)

दिलवाले (2015)

फैन (2016)

रईस (2017)

जब हैरी मेट सेजल (2017)

जीरो (2018)

शाहरुख खान से जुड़े चर्चित विवाद 

साल 2008 में कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में शाहरुख और सलमान खान आपस में लड़ गए थे।। साल 2012 में शाहरुख खान, एक पार्टी में फराह खान के पति शिरीष कुंदर को थप्पड़ मारने की वजह से भी काफी विवादों में रहे थे। 

शाहरुख खान पर साल 2013 में अपने तीसरे बेटे अब्राम के जन्म के दौरान लिंग जांच परीक्षण करने का आरोप लगा था। साल 2012 में IPL मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश से रोक लगाने को लेकर शाहरूख खान और एक गार्ड के बीच बहस हो गई थी, जिसके बाद शाहरुख पर शराब के नशे में गार्ड के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगा था। वहीं इसके बाद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख पर 5 साल का बैन भी लगा दिया था।

शाहरुख खान को मिले सम्मान एवं पुरुस्कार

फिल्म बाजीगर के लिए 1994 में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया।

फिल्म अंजाम के लिए साल 1995 में सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए साल 1996 में बेस्ट एक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म दिल तो पागल है के लिए उन्हें साल 1998 में बेस्ट एक्टर पुरस्कार से नवाजा गया।

साल 2003 में फिल्म देवदास के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साल 2005 में फिल्म स्वदेश एवं साल 2008 में फिल्म चक दे इंडिया के लिए बेस्ट एक्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म माय नेम इज खान के लिए साल 2011 में बेस्ट एक्टर पुरस्कार से नवाजा गया था।

शाहरुख खान से जुड़ी दिलचस्प एवं रोचक बातें 

शाहरुख बॉलीवुड का आज एक बड़ा नाम है लेकिन क्या आप यह जानते हैं के किंग खान का पहला नाम 'अब्दुल रेहमान, था जो उनकी दादी ने उनके पैदा होने पर रखा था। लेकिन जब शाहरुख थोड़ा बड़े हुए तो उनके पिता ने उनका नाम शाहरुख रख दिया। 

 शुरू के स्ट्रगलिंग के दिनों में शाहरुख़ ने कई छोटे- बड़े काम किये हैं, जिसमे से एक काम उनका पंकज उदास के कंसर्ट में हेल्पिंग स्टाफ का था, जिसके लिए शाहरुख़ को एक दिन में 50 रुपये मिलते थे और यही कमाई उनके लाइफ की पहली कमाई थी। 

काफी लोगों को ये लगता है के शाहरुख का पहला टीवी सीरियल 'फौजी' है लेकिन ऐसा नहीं है, फौजी के पहले ही शाहरुख ने 'दिल दरिया' टीवी सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी थी, लेकिन इसके प्रोडक्शन में देरी होने के कारण फौजी में पहली बार शाहरुख को देखा गया।  

फिल्म 'दीवाना' शाहरुख की डेब्यू फिल्म जानी जाती है, लेकिन उनकी इस फिल्म से पहले ही साल 1989 में रिलीज़ हुई फिल्म 'इन विच एनी गिव्स इट दोस वंस' में नज़र आ चुके इस फिल्म में शाहरुख कुछ ही सीन में एक कालेज स्टूडेंट के रोल में दिखें थे।  

सबसे पहले 80 के दशक के टीवी एक्टर 'पवन मल्होत्रा' को टीवी सीरियल सर्कस ऑफर किया गया था लेकिन उसी टाइम उन्हें एक फिल्म का ऑफर आ गया जिसके कारण उन्हें वो शो छोड़ना पड़ा जिसके बाद शाहरुख़ को सर्कस में ले लिया गया जिसकी वजह से वे टेलीविजन इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे बन गए। 

सुपरहिट फिल्म 'नायक' के लीड रोल के लिए सबसे पहले शाहरुख़ को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्हें लगा इस फिल्म की स्टोरी लाइन दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आयेगी इसलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया जिसके बाद इस फिल्म को अनिल कपूर ने किया। 

23 साल की उम्र में शाहरुख़ ने अपनी ज़िन्दगी का पहला कमर्शियल ऐड शूट किया था, यह ऐड लिबर्टी के स्पोर्ट्स शूज का था।  

शाहरुख जी ने काफी लोगों की मदद और चैरिटी की है, जिसके लिए स्कॉटलैंड की यूनिवर्सिटी ने उन्हें उनके मानवता की सेवा के लिए सम्मानजनक पी एच डी डिग्री से नवाज़ा है। किंग खान ने कई तरह की चैरिटी की है जिसके लिए उन्हें ये डिग्री दी गयी है। 

काफी कम लोगों को पता है शाहरुख को किताबें पढ़ना काफी पसंद है, और उनकी पसंदीदा किताब का नाम द हीचहाइकर्स गाइड टू द गैलेक्सी' जिसके लेखक 'डगलस ऐडम्स' हैं।

जब शाहरुख ने 'डी डी एल जे' साइन की तब फिल्म की शूटिंग के 2 महीने बाद जब शाहरुख को फिल्म की स्टोरी एक्सप्लेन की गयी तो वह इस फिल्म को नहीं करना चाह रहें थे, क्योंकि उन दिनों शाहरुख़ निगेटिव रोल के लिए पॉपुलर थे। लेकिन बाद में यश चोपड़ा के कहने पर शाहरुख ने यह फिल्म पूरी की और जैसे ही ये फिल्म रिलीज़ हुई तो इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बाद में शाहरुख़ ने यश चोपडा को फिल्म के लिए धन्यवाद भी किया।

Leave a comment
 

Latest Articles