Bollywood News: 'पुष्पा-2' में होगी इस क्रिकेटर की एंट्री, Allu Arjun को पोस्ट कर कहां - 'मैं बेसब्री से इंतजार...'

Bollywood News: 'पुष्पा-2' में होगी इस क्रिकेटर की एंट्री, Allu Arjun को पोस्ट कर कहां - 'मैं बेसब्री से इंतजार...'
Last Updated: 06 अप्रैल 2024

Allu Arjun की आने वाली फिल्म 'पुष्पा 2' के Teaser को देखने के लिए लोगों को बेताबी से इंतजार हैं। दो दिन बाद 8 अप्रेल को इस फिल्म का धमाकेदार टीजर लोगों के सामने आने वाला वाला है। इसका इंतजार ऑडियंस ही नहीं बल्कि दिग्गज क्रिकेटर भी कर रहे हैं। एक दिग्गज क्रिकेटर ने पोस्ट कर फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

अल्लू अर्जुन की साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा द राइज' का क्रेज दुनियाभर में देखा गया। नेशनल अवॉर्ड विनर अल्लू अर्जुन इस फिल्म में अपने अभिनय और स्टाइल से लोगों के दिल में तहलका मचा दिया था। तीन साल बाद फिल्म का सीक्वल 'पुष्पा 2 द रूल' जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है। फेन्स को फिल्म के टीजर का बहुत बेसब्री से इंतजार हैं। 

जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का इंतजार सिर्फ दुनियाभर के फेंस को ही नहीं बल्कि स्टार क्रिकेटर को भी है। इस फिल्म का एक दिग्गज क्रिकेटरस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि अभिनेता के पुष्पा स्टाइल को रिक्रिएट करने के बाद एक क्रिकेटर शायद 'पुष्पा 2' में कैमियो भी कर सकता है। यह बात खुद क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर हिंट देकर कही हैं।

'पुष्पा 2' में हो सकती है इस क्रिकेटर की एंट्री

सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'पुष्पा 2' से संबंधित अपना धांसू लुक शेयर किया है, जिसमें वह हाथ में एक त्रिशूल लिए डरावने लुक में दिखे और उनके चारों तरफ हवा में लाल रंग का सिंदूर उड़ता हुआ नजर आ रहा था। इस लुक को शेयर करते हुए उन्होंने Subkuz.com को बताया कि फिल्म का टीजर 8 अप्रैल 2024 को रिलीज होगा और जल्द ही मोवी सिनेमाघरों में रिलीज भी हो जाएगी। अल्लू अर्जुन के इस पोस्ट पर दिग्गज क्रिकेट डेविड वॉर्नर ने काॅमेंट करके कुछ ऐसा लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद फेंस के बीच फिल्म में उनके कैमियो करने की चर्चा शुरू हो गई।

डेविड वॉर्नर ने किया पोस्ट पर कमेंट

बताया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 'पुष्पा' के बहुत बड़े फैन हैं। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तो क्रिकेटर ने अल्लू अर्जुन के फिल्म के दौरान किए गए कई सीन्स को रिक्रिएट किया था। पुष्पाराज की एक्टिंग करके डेविड ने फेंस से बहुत सुर्खियां बटोरी थी। वहीं अब उन्होंने फिल्म के सीक्वल को लेकर भी अपनी एक्साइटमेंट लोगों के सामने व्यक्त की और साथ ही कैमियो को लेकर भी दर्शकों को हिंट दे दिया हैं।

डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन को पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए लिखा कि 'गेस्ट अपीयरेंस।' (अतिथि भूमिका) लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही हैं कि  डेविड वॉर्नर इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे या नहीं। यह तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन डेविड के इस कमेंट के बाद फैंस जरूर एक्साइटेड हो गए हैं। डेविड वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'पुष्पा 2' का पोस्टर भी शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा, 'इसका मुझे बेसब्री से इंतजार हैं।' 

फिल्म 'पुष्पा 2' की जानकारी

फिल्म निर्देशक सुकुमार ने बताया कि फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के दौरान सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, हीरोइन रश्मिका मंदाना और फहद फासिल इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' में अपने किरदारों को एक बार फिर से दोहराते हुए नजर आने वाले हैं। 'पुष्पा 2' भी अब वर्ल्ड बॉक्स ऑफिस पर करोड़ की कमाई करने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Leave a comment