झारखंड: असम के सीएम हिमंत बिस्वा चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे झारखंड, कांग्रेस और JJM पर साधा निशाना

झारखंड: असम के सीएम हिमंत बिस्वा चुनाव प्रचार के दौरान पहुंचे झारखंड, कांग्रेस और JJM पर साधा निशाना
Last Updated: 15 मई 2024

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी प्रचार करने के लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड के रामगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा सभा में JMM और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

CM Himanta Ramgarh Visit: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बुधवार (15 मई) को चुनावी सिलसिले में झारखंड दौरे पर पहुंचे। सीएम हिमंत रामगढ़ में NDA के उम्मीदवार मनीष जायसवाल के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। वहां सीएम ने आयोजित चुनावी जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) संगठन पर जमकर निशाना साधा।

सीएम ने JJM पर साधा निशाना

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में चार चरणों  पूरे हो गए हैं। इसके बाद सिर्फ तीन चरण शेष हैं। इसी बीच राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। सीएम हिमंत ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) संगठन ने झारखंड को सिर्फ एक भ्रष्टाचार में लोकप्रिय बनाया है। विपक्षी दलों के नेताओं का सवाल रहता हैं कि ED और CBI की क्यों जरुरत है।

हिमंत बिस्वा ने ED और CBI की बताई जरूरत

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI नहीं होती, तो एक राज्यसभा सांसद से 350 करोड़ रुपये कैसे बरामद होते। इनके अलावा आलमगीर आलम के घर से भी 37 करोड़ रुपये की हेरा फेरी का मामला कैसे सामने आता।

उन्होंने आगे यह कहा कि इसलिए हमारी भारतीय जनता पार्टी को 400 से पार सीटें चाहिए। अभी तो कांग्रेस और झामुमो के अन्य नेताओं के घरों से पैसे बरामद करने हैं। जिसमें हमें ED और CBI की जरूरत है।

400 सीट जितनी होगी: सीएम हिमंत

बता दें कि इससे पहले 11 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चुनावों के चलते बिहार के बेगुसराय में वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह के समर्थन में रैली की और वहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पूरे देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने और मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान पर अत्याधुनिक मंदिर निर्माण के लिए NDA को लोकसभा में 400 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करनी होगी।

Leave a comment