Election 2024: लखनऊ के सपा दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल, आज सुबह 10 बजे अखिलेश यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election 2024: लखनऊ के सपा दफ्तर पहुंचे सीएम केजरीवाल, आज सुबह 10 बजे अखिलेश यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
Last Updated: 16 मई 2024

आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को यानी आज (16 मई) सुबह 10 बजे यहां समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के तहत चुनावी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Lok Sabha Election: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ पहुंचे। वहां गुरुवार को यानी आज (16 मई) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा दफ्तर में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन (Press Conference) को संबोधित करेंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि आज सुबह 10 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश दफ्तर में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान यह प्रेस कॉन्फ्रेंस महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तरप्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मिलकर एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था। जिसमें इंडिया गठबंधन के नेता भी शामिल हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को तानाशाह बताते हुए, उससे देश के संविधान को खतरा बताया था।

यूपी में कांग्रेस और सपा का गठबंधन

मिली जानकारी के अनुसार जब दिल्ली के सीएम केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद थे, तब इंडिया गठबंधन की चुनावी रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए थे। विपक्षी दलों के नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई किए जाने के सवालों को अखिलेश यादव कटघरे में खड़ा करते रहे हैं। इसके अलावा बताया गया कि यूपी में अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनावी रणनीतियां कर रहें हैं।

Leave a comment