Mumbai: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा फिर लड़ेंगे चुनाव, CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हो सकते हैं शामिल

Mumbai: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा फिर लड़ेंगे चुनाव, CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में हो सकते हैं शामिल
Last Updated: 27 मार्च 2024

अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। शिवसेना सूत्रों के मुताबिक, तीन-चार दिन पहले हुई बैठक के निर्णय के दौरान एक्टर गोविंदा शिंदे की नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते है।

Lok sbha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनावों के चलते महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने रही है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस साल लोकसभा चुनाव 2024 में चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुंबई में उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के लिए गोविंदा का नाम चर्चा में रहा है। सूत्रों केअनुसार कहा जा रहा है कि गोविंदा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल हो सकते हैं। वो शिवसेना से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ सकते हैं।

2004 में लड़े थे चुनाव

subkuz.com को मिली जानकारी के मुताबिक, एक्टर गोविंदा को वर्ष 2004 में कांग्रेस पार्टी से टिकट मिला था। उन्होंने मुंबई से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। चुनाव में मुंबई-उत्तरी लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था। उन्होंने बाद में कांग्रेस छोड़ दी थी।

शिवसेना से मिल सकती है टिकट

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पूर्व सांसद गोविंदा फिर से मुंबई राजनीतिक पार्टी में एंट्री करेंगे। गोविंदा के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने की संभावना है। मिले सूत्रों ने बताया कि अभिनेता को मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के चुनाव के लिए टिकट मिल सकती है। उन्हें निर्वाचन क्षेत्र से शिवसेना-(उद्धव गुट) के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा, जो शिंदे गुट के मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं।

एक्टर गोविंदा का नाम चर्चा में

शिंदे की मौजूदगी में गोविंदा के जल्द ही पार्टी में शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, शिंदे गुट के सांसद गजानन कीर्तिकर की उम्र को देखते हुए गोविंदा को उम्मीदवार बना सकता है। साथ ही पार्टी की लीडरशिप भी चाहती है कि इस सीट पर एक लोकप्रिय चेहरे को चुनावी मैदान में उतारा जाए। इस दौरान बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के नाम की चर्चाएं हो रही है।

Leave a comment