Gaming Suicide Case: Online गेम की लत में 16 वर्षीया लड़के ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा - 'लॉग आउट'

Gaming Suicide Case: Online गेम की लत में 16 वर्षीया लड़के ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा - 'लॉग आउट'
Last Updated: 31 जुलाई 2024

Gaming Suicide Case: Online गेम की लत में 16 वर्षीया लड़के ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा - 'लॉग आउट'

महाराष्ट्र के पुणे में एक 16 वर्षीय लड़के ने 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया हैं। सुसाइड करने से पूर्व लड़के ने एक सुसाइड नोट में 'लॉग ऑफ लिखा। पुलिस ने बताया कि उस लड़के को ऑनलाइन गेम की लत थी। वह मल्टी प्लेयर कॉम्बेट गेम का आदी था। पुलिस टीम की कार्रवाई कर है।

Pune, Maharashtra: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ के किवले में एक 16 वर्षीय नाबालिग ने ऑनलाइन गेम खेलते हुए अपनी बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है। इस हादसे ने सिर्फ उसके परिवार बल्कि उसके पूरे शहर को दंग कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि उस नाबालिग ने सोसाइटी करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसेमें उसने 'लॉग ऑफ नोट' लिखा। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन गेम के चलते उसने अपनी जान दी है।

14वीं मंजिल से लगाई छलांग

णता दें कि यह घटना 26 जुलाई की रात पिंपरी चिंचवाड़ के किवले इलाके में हुई है। जहां एक 15 वर्षीय उमेश श्रीराव मां और छोटे भाई के साथ रहता था। उसके पिता नाइजीरिया में जॉब करते हैं। जानकरी के अनुसार उसकी मां इंजीनियर होने के साथ-साथ एक गृहिणी हैं। मां ने पुलिस को बताया कि बेटे को 6 महीने से गेम की लत लगी हुई थी। वो दिनभर खाना-पीना भूलकर खुद को घंटों कमरे में बंद रखता था। ज्यादातर अकेले बातें करता रहता था।

इसी दौरान कुछ दिन पहले इसी गेम के टास्क में वो चाकू से खेल रहा था। घटना के दौरान उसकी मां ने बताया कि वह 25 जुलाई को पूरे दिन कमरे में बंद रहा। एक बार रात को खाने के लिए बाहर आया और फिर अंदर चला गया। छोटे बेटे की तबियत ठीक नहीं थी, तो मैं उसके पास थी। इस दौरान देर रात को  के वॉट्सएप ग्रुप पर मैसेज आया- एक बच्चा बिल्डिंग से गिर गया है। वह मैसेज पढ़ने के बाद मैं कमरे में गई, तो देखा वहां उमेश नहीं था। फिर नीचे भागी, तो पार्किंग में उमेश खून से लथपथ पड़ा था। जिसे अस्पताल ले जाने पहले उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने कार्रवाई के लिए जब्त किये सबूत

जानकारी के अनुसार पुलिस ने उसका लैपटॉप तथा अन्य कई सबूत जब्त किये हैं और पासवर्ड क्रैक करने के लिए पुलिस ने साइबर क्रैकिंग विशेषज्ञों की टीम

 को बुलाया हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया किशोर के नोटबुक में इमारत के नक्शे से मिलते-जुलते तीन चित्र मिले हैं। एक नक्शे में यह बताया गया था, कि 'सुसाइड' कैसे कर सकते हैं। पुलिस इस बात की जाँच पड़ताल कर रही है कि इन नक्शो को कब बनाया गया था। पुलिस अधिकारी के बयान के अनुसार  फ़िलहाल बिना किसी सबूतों के मामला दर्ज किया है।

टास्क के चलते किया सुसाइड

किशोर की मां ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उसके बेटे का रवैया बदला हुआ सा था। किशोर की हरकतें घरवालों को हैरान भी करती थी। वो हर दिन कुछ अलग सा रहने लगा। पहले से कई ज्यादा गुस्सैल और डरा-डरा सा रहता था। घरवाले उसे ऐसा करते देख डर गए थे, वह आग से खेलता था, तथा अक्सर चाकू लेकर कुछ कुछ करता रहता था। उसके साथ जो भी इस गेम में शामिल था शायद उन्होंने ही उसे आत्महत्या करने को कहा था।

क्या होता है लॉग ऑफ नॉट

जब आप कहीं किसी कंप्यूटर या लैपटॉप को ऑन करते हैं तो उसे लॉग ऑन कहा जाता है, लेकिन जब काम करने के बाद उसे बंद करते हैं तो उसे 'लॉग ऑफ' कहा जाता है। कंप्यूटर की भाषा में ऐसा ही माना जाता है। उस बच्चे के लॉग ऑफ नोट ने परिवार के लोगों को ही नहीं बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया था। बताया जा रहा है कि किशोर ने ये गलत कदम उस वक्त उठाया था, जब वह ऑन लाइन गेम खेल रहा था।

Leave a comment