मालेगांव ब्लास्ट मामला: BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा का पार्टी ने काटा टिकट, मुंबई कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

मालेगांव ब्लास्ट मामला: BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा का पार्टी ने काटा टिकट, मुंबई कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट
Last Updated: 12 मार्च 2024

मालेगांव 2008 बम ब्लास्ट के मामले में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ मुंबई कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह का स्वास्थ्य खराब चलने के कारण कोर्ट में गैरहाजिरी रही थी।  जिसके चलते कोर्ट ने वारंट जारी किया।

भोपाल: मुंबई की NIA अदालत ने आज सोमवार (11 मार्च) को मालेगांव 2008 ब्लास्ट मामले की सुनवाई की। इस दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अदालत में पेशी होने के कारण अदालत ने उनके खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। अदालत के आदेश के बावजूद सुनवाई के लिए कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई थी। 

 2008 में मालेगांव में विस्फोट हुआ था

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वकील ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेशी से छूट देने का आवेदन दायर किया था, लेकिन अदालत ने इस आवेदन को खारिज कर दिया और उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया, जो 20 मार्च को वापस किया जा सकता है। गौरतलब है कि उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में 29 सितंबर 2008, में एक मस्जिद के पास बाइक पर रखे विस्फोटक में धमाका हुआ था। इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच के तहत बाइक प्रज्ञा ठाकुर के नाम दर्ज मिली थी।

जानकारी के अनुसार, साल 2011 में यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया गया था। उससे पहले इस पुरे मामले की महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) द्वारा जांच की गई थी। 2017 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रज्ञा ठाकुर को बैल दी थी। इस केस में टोटल 323 गवाह बनाकर पेश किये गए थे। उनमें 34 ने अपना मत पलट दिया था।

मामले पर भाजपा ने काटा टिकट

बताया गया कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर चुकी है। बीजेपी ने मामले को देखते हुए भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह भोपाल के पूर्व मेयर आलोक शर्मा को सांसद प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट कटने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि शायद पहले मेरे द्वारा दिए गए बयानों से प्रधानमंत्री मोदी को तकलीफ हुई होगी, तभी ऐसा किया गया है। शायद पीएम मोदी मुझे दिल से माफ नहीं कर पाए हालांकि मेरी ऐसी कोई आशंका नहीं थी, जिससे किसी के दिल को ठेस पहुंचे।

 

 

 

Leave a comment