भिलाई की दो बेटियां भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल में लेंगी हिस्सा

भिलाई की दो बेटियां भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम के चयन ट्रायल में लेंगी हिस्सा
Last Updated: 02 जुलाई 2023

भिलाई निवासी कोमल सिंह और आकांक्षा बनाफ़र आगामी एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की चयन प्रक्रिया में भाग लेने जा रही है। महिला वॉलीबाल टीम के लिए चयन प्रक्रियाएँ 29 जून से 1 जुलाई तक बैंगलोर में आयोजित की गयी। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझू में होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी और देश के लिए मैडल जीत कर आएँगी।

आपको बता दें कि एशियाई खेलों को एशियन गेम्स के नाम से भी जाना जाता है। यह हर चार साल में आयोजित होने वाला एक बहु-खेल आयोजन हैं, जिसमें केवल विभिन्न एशियाई देशों के खिलाड़ी भाग लेते है। एक छोटे गावं से निकलकर इंडिया का प्रतिनिधित्व करके खलेना अपने आप में एक बहुत बड़ी सफलता है | subkuz.com की पूरी टीम दोनों बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना करती है |

Leave a comment