Bihar News: बिहार में 200 से अधिक पदाधिकारियों का ट्रांसफर, परिवहन और हेल्थ समेत सात विभागों में तबादले की चली एक्सप्रेस

Bihar News: बिहार में 200 से अधिक पदाधिकारियों का ट्रांसफर, परिवहन और हेल्थ समेत सात विभागों में तबादले की चली एक्सप्रेस
Last Updated: 03 जुलाई 2024

बिहार में नगर निकायों के 200 से अधिक कार्यपालक पदाधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के तहत सरकार ने 7 विभागों में तबादला एक्सप्रेस चलाई।

Officer Transfer: बिहार के नगर निकायों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिसमें एक दर्जन नगर निगम में नए उप नगर आयुक्त के साथ नगर परिषद नगर पंचायतों में बड़ी संख्या में कार्यपालक पदाधिकारियों की पोस्टिंग चेंज की गई है।

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस दौरान सरकार ने मुख्य रूप से परिवहन, श्रम संसाधन, समाज कल्याण, उद्योग, ग्रामीण कार्य, लघु जल संसाधन, खान एवं भूतत्व विभाग  अधिकारीयों के ट्रांसफर किये हैं।

192 पदाधिकारियों का तबादला

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि इससे पहले गत कुछ वर्षों का इतिहास देखा जाये तो, भूमि सुधार विभाग के तबादले पर सीएम नीतीश कुमार को हस्तक्षेप करना पड़ा और अधिकारीयों के ट्रांसफर की लिस्ट को रद्द करना पड़ा। विभागीय जानकारी के अनुसार, फ़िलहाल बिहार प्रशासनिक सेवा और नगर सेवा के कुल 192 पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इनमें शामिल 102 नवनियुक्त नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को भी पहली पोस्टिंग मिली है। जो सभी 67वीं बैच के पदाधिकारी हैं।

पटना नगर निगम का नया पदाधिकारी नियुक्त

बताया जा रहा है कि इसके अलावा, सरकार के आदेश के अनुसार शशिभूषण प्रसाद को नगरपालिका स्वच्छता एवं विकास निदेशालय का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, रवि कुमार आर्या को पटना नगर निगम का संयुक्त नगर आयुक्त, जबकि, मधुबनी का अपर नगर के पद पर सिद्धार्थ हर्षवर्द्धन को नियुक्त किया गया है।

सभी अधिकारीयों की अलग-अलग पोस्टिंग

जारी अधिसूचना के बता दें कि,बिहार मे विनोद कुमार को आरा, राकेश कुमार को बिहारशरीफ, वीरेन्द्र मोहन को मुजफ्फरपुर, जय कुमार को दरभंगा, कृष्णभूषण प्रसाद को मुंगेर, अनिरुद्ध कुमार को पूर्णिया के उप नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जबकि, समस्तीपुर से ललित कुमार झा, सहरसा से अनुभूति श्रीवास्तव, बेतिया से रविशंकर प्रसाद, गुरु शरण को मोतिहारी और श्यामनंदन प्रसाद एवं ज्योत प्रकाश को गया के उप नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, भवेश कुमार को फुलवारीशरीफ, जबकि प्रमोद रजक को मोकामा नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी नियुक किया है।

 

Leave a comment