Birth Three Children in Rajasthan: अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर ने कहां- दस हजार प्रसव पर एक महिला को होता है ट्रपलेट

Birth Three Children in Rajasthan: अस्पताल में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर ने कहां- दस हजार प्रसव पर एक महिला को होता है ट्रपलेट
Last Updated: 15 जून 2024

टोंक में एक महिला कई सालों तक बच्चे नहीं होने के कारण एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाया। जिसके बाद अब महिला ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। तीनो बच्चों में एक बेटी और दो बेटे हैं। डॉक्टर ने बताया कि मां और तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

टोंक: राजस्थान के टोंक जिला में एक निजी अस्पताल से नि:संतानता का उपचार करवा रही एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को पैदा किया। मां और तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक टोंक जिले के वजीरपुरा गांव की रहने वाली सीता देवी ने शहर के एक निजी अस्पताल में तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया हैं।

महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. शालिनी कुमारी अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि जन्मे तीनो बच्चों में एक बेटी और दो बेटे हैं। डॉक्टर ने कहां कि सीता देवी का पिछले एक साल से नि:संतानता का उपचार चल रहा था। सीता देवी का विवाह विष्णु कुमार जांगीड़ के साथ करीब तीन साल पहले हुआ था। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद सीता देवी के गर्भधारण करने में समस्या रही थी। ऐसे में उन्होंने टोंक के एक निजी अस्पताल में अपना उपचार करवाया और गुरुवार को भगवान ने एक साथ उनकी झोली में तीन बच्चों की खुशियां डाल दी।

महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ. शालिनी कुमारी अग्रवाल ने बताया कि लगभग दस हजार सामान्य प्रसव में से किसी एक मामले में महिला को ट्रपलेट होने का मामला सामने आता है। यह मामला कुछ रेर कंडीशन में ही होता है, वरना दो ही बच्चे एक साथ होते हैं।

Leave a comment