Bolivia Accident News: बोलीविया में दर्दनाक बस हादसा; 37 की मौत और 39 लोग घायल, ड्राइवर पर नशे में होने का संदेह

🎧 Listen in Audio
0:00

बोलीविया के पोटोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भयावह सड़क दुर्घटना में 37 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दो बसें आमने-सामने टकरा गईं। अधिकारियों के अनुसार, एक बस गलत लेन में चली गई, जिससे यह टक्कर हुई। 

सुक्रे: बोलीविया के पोटोसी क्षेत्र में दो यात्री बसों की टक्कर से कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे उयूनी और कोलचानी के बीच एक ग्रामीण सड़क पर हुई, जब एक बस विपरीत लेन में चली गई, जिससे टक्कर हुई। दुर्घटना में शामिल एक बस ओरुरो शहर जा रही थी, जहां इस सप्ताहांत ओरुरो कार्निवाल का आयोजन हो रहा था, जो लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े उत्सवों में से एक हैं।

नशे में था बस चालक? 

स्थानीय पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, बस के ड्राइवर ने संभवतः नशे की हालत में गाड़ी चलाई थी। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्होंने उसे शराब पीते देखा था, जिससे यह संदेह मजबूत हो गया है कि यह हादसा लापरवाही और नशे की वजह से हुआ। पुलिस इस पहलू पर जांच कर रही है। घटना के बाद बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किया गया। घायलों को उयूनी के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई हैं।

भारी बारिश से भी बढ़ी आफत

बोलीविया के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कें खराब स्थिति में हैं, और वहां ट्रैफिक नियमों की अनदेखी आम बात है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल सड़क दुर्घटनाओं में करीब 1,400 लोगों की जान चली जाती है। इस हादसे के अलावा, बोलीविया में भारी बारिश और बाढ़ ने भी तबाही मचा रखी है। उप नागरिक सुरक्षा मंत्री जुआन कार्लोस कैल्विमोंटेस ने बताया कि बारिश से अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है और 83 नगरपालिकाओं को नुकसान पहुंचा हैं।

Leave a comment