Cyclone Dana: साइक्लोन 'दाना' का यूपी पर कहर, IMD का ताजा अलर्ट, जानें यूपी के किन जिलों पर हो सकता है असर

Cyclone Dana: साइक्लोन 'दाना' का यूपी पर कहर, IMD का ताजा अलर्ट, जानें यूपी के किन जिलों पर हो सकता है असर
Last Updated: 9 घंटा पहले

उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। गोरखपुर में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं, जबकि आगरा में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। लखनऊ में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जबकि पड़ोसी जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट सकती है।

Cyclone Dana: चक्रवात 'दाना' का प्रभाव उत्तर प्रदेश के मौसम पर साफ नजर आने लगा है। यहां मौसम तेजी से बदल रहा है, और दिनभर बादल छाए रहने के कारण ठंडक महसूस की जा रही है। आगरा में धुंध का असर दिख रहा है, जबकि गोरखपुर में हल्के बादलों ने मौसम को सुहावना बना दिया है। सुबह के वक्त ओस गिरने से ठंडक का अहसास और बढ़ गया है।

इसके साथ ही, चक्रवात 'दाना' का असर यूपी की ट्रेन और हवाई सेवाओं पर भी पड़ने लगा है। आगरा रेल मंडल से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि देशभर में 400 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। रोडवेज बस चालकों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए जाने वाली फ्लाइट को भी चक्रवात के कारण रद्द कर दिया गया था।

आइए जानते हैं कि आज उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए मौसम विभाग का क्या पूर्वानुमान है।

आगरा का मौसम अपडेट

आगरा में गुरुवार को मौसम में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। दिन के समय तेज धूप रही और आसमान पूरी तरह से साफ रहा। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से अधिक है, जहां अधिकतम तापमान आधा डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री अधिक रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को भी आसमान साफ रहने की संभावना है।

बरेली आसपास के क्षेत्र के मौसम की जानकारी

बरेली में गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। बदायूं और आसपास के जिलों में शुक्रवार को धूप खिलने के आसार हैं। संभल और उसके आसपास के इलाकों में भी आसमान साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी। रामपुर और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

गोरखपुर का देखें मौसम

गोरखपुर में शुक्रवार को छिटपुट बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है, और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, देवरिया और बस्ती में मौसम साफ रहने की संभावना है।

चक्रवात के प्रभाव से कई उड़ान रद्द

चक्रवात 'दाना' के प्रभाव के चलते गुरुवार को गोरखपुर से कोलकाता एयरपोर्ट के लिए जाने वाली फ्लाइट रद्द कर दी गई। इस वजह से गोरखपुर के यात्री कोलकाता की यात्रा नहीं कर सके, और कई यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

कानपुर आसपास के जिलों को लेकर अपडेट

कानपुर में आसमान साफ है और बारिश की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्के बादल आसमान में रह सकते हैं, लेकिन वर्षा की कोई उम्मीद नहीं है। औरैया जिले में भी बादलों का छाना संभव है, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। इटावा में सुबह से ही तेज धूप पड़ेगी और हवा भी चलेगी। गुरुवार को हवा की गति 16.8 किमी प्रति घंटे थी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ आसपास के जिलों का मौसम

लखनऊ में तेज धूप रहने की संभावना है। आंबेडकरनगर के आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। हवा सामान्य गति से पश्चिम दिशा से चलेगी। बलरामपुर में तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं, और हवा की गति 25 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है, साथ ही आर्द्रता बढ़ने की सम्भावना भी है।

मेरठ के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, मेरठ में बादलों के बीच धूप भी खिलने की संभावना है। इसके अलावा, आर्द्रता लगभग 60 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है, जिससे मौसम में हल्की नमी महसूस की जा सकती है।

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News