हरियाणा राजनीतिक न्यूज़: राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" से लोकसभा चुनाव में हरियाणा कांग्रेस को फायदा, क्या है मास्टर प्लान

हरियाणा राजनीतिक न्यूज़: राहुल गांधी की
Last Updated: 05 फरवरी 2024

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का सन्देश हरियाणा के घर-घर तक पहुंचाने के लिए तथा लोक सभा चुनाव देखते हुए कांग्रेस ने मास्टर प्लान तैयार किया है इस प्लान के तहत कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बूथ के ग्रुप बनाए जाएंगे तथा प्रतिदिन दो बूथों हिसाब से 25 दिन तक घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे

जनसंपर्क यात्रा में शामिल होंगे सभी कार्यकर्त्ता

Subkuz.com को पार्टी के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि प्रत्येक कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, फ्रंटल संगठनों, विभागों और कांग्रेस से जुड़े सामाजिक क्षेत्र के व्यक्तियों को राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का संदेश "घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस अभियान" के तहत जनसंपर्क यात्रा में आवश्यक रूप से शामिल होने के लिए कहा गया है इन कार्यक्रमों को अंतिम रूप प्रदान करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 3 से 5 फरवरी के बीच लोकसभाओं की क्षेत्रवार बैठक आयोजित होंगी।

Subkuz.com को पार्टी प्रभारी दीपक बाबरिया ने बताया कि 20 से 25 दिनों तक सभी कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे और न्याय यात्रा के संदेश का प्रचार-प्रसार करेंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान ब्लॉक पंचायत, जिला पंचायत और मंडल में कार्य करने वाले कांग्रेस ने और कार्यकर्त्ता इस अभियान में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार जनसंपर्क अभियान की तैयारी के लिए 3 से 5 फरवरी के बीच मीटिंग का आयोजन होगा, जिसमे पार्टी विधायक, पूर्व विभायक, जिले के पदाधिकारी, नगरपालिका चेयरमैन, सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee- AICC) और राज्य प्रतिनिधि (State Delegate) सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Leave a comment