Haryana Election 2024: CM नायब सैनी ने लाडवा विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सांसद नवीन जिंदल रहे मौजूद

Haryana Election 2024: CM नायब सैनी ने लाडवा विधानसभा सीट से दाखिल किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सांसद नवीन जिंदल रहे मौजूद
Last Updated: 10 सितंबर 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और करुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल भी उनके साथ मौजूद थे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है और जनता का समर्थन उनके साथ हैं।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा से मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल भी उनके साथ मौजूद थे। नामांकन के बाद मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है, और उन्हें जनता का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा हैं।

सीएम के नामांकन में में उमड़ी समर्थकों की भीड़

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारा है। मंगलवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे, जो उनके चुनावी अभियान को लेकर उत्साहित दिखे।

नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम सैनी ने कहा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए लाडवा से नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आत्मविश्वास से कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर है, और पार्टी तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। बागियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में कमल के फूल का प्रतीक एक ही है, लेकिन इसे चाहने वालों की संख्या अधिक हैं।

हाल ही में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी, जिसके बाद कई नेता और कार्यकर्ता असंतुष्ट हो गए थे। इस असंतोष की वजह से 250 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस स्थिति को संभालने के लिए भाजपा नेतृत्व लगातार डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है, और मुख्यमंत्री सैनी स्वयं पार्टी के नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने के प्रयास कर रहे हैं।

 

 

 

Leave a comment