Kuno National Park: खुशखबरी! 'मादा चीता गामिनी ने दिया छह बच्चों को जन्म, केंद्रीय वन मंत्री ने दी सूचना

Kuno National Park: खुशखबरी! 'मादा चीता गामिनी ने दिया छह बच्चों को जन्म, केंद्रीय वन मंत्री ने दी सूचना
Last Updated: 22 मार्च 2024

मध्य प्रदेश के केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक खुशखबरी दी की कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है. यह खुशी की बात एक सप्ताह के बाद भूपेंद्र यादव ने एक्स पर सोमवार को उपलोड की फोटो और वीडियो के माध्यम से सबके सामने आई हैं।

श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता गामिनी ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है.यह खुशखबरी एक सप्ताह के बाद केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र कुमार यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर सोमवार को फोटो और वीडियो उपलोड करके दी है. मादा चीता गामिनी के मां बनने के साथ ही कूनो पार्क में मौजूद अफ्रीकी चीतों की संख्या से ज्यादा अब देश की धरती पर जन्मे चीता शावक हो गए हैं।

Subkuz.com के पत्रकार को मिली जानकारी के अनुसार चीता शावकों की संख्या 8 से बढ़कर 14 हो गई है। वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि 27 मार्च, 2023 को मादा चीता ज्वाला द्वारा जन्म दिए गए शावक की पहली वर्षगांठ (1st Happy Birthday) कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन में मना जाएगा। वन विभाग की परियोजना के तहत दो चरणों में अफ्रीका से 20 चीते लाए गए थे, जिनमें से अब केवल 13 चीते ही जीवित हैं।

10 मार्च को गामिनी ने दिया चार शावकों को जन्म

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि मादा चीता गामिनी ने 10 मार्च को सबसे पहले चार शावकों को जन्म दिया था। उसके बाद दूसरे दिन एक और शावक को दिखा गया था। जिसके कारण उन शावकों की संख्या पांच आंकी गई थी, लेकिन अब एक सप्ताह बाद एक और शावक सहित छह शावकों को एक साथ देखा गया. जिसकी फोटो वन मंत्री जी ने भी शेयर की हैं।

अधिकारी ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी के द्वारा छह बच्चों को जन्म देने के बाद पार्क में कुल 27 चीते हो गए हैं। जिनमें 14 शावक चीते और 13 वयस्क चीते हैं। वयस्कों चीतों में छह नर (पुरुष) और सात मादा (महिला) चीता हैं।

कूनो नेशनल पार्क में जन्मे शावक

* 27 मार्च 2023 पहली बार मादा चीता ज्वाला ने चार शावकों को जन्म दिया, जिसमें से 23 मई को एक शावक की और 25 मई को दो शावकों की मौत हो गई।

* जनवरी 2024 को मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया।

* 22 जनवरी, 2024 को फिर से मादा चीता ज्वाला ने चार शावक को जन्म दिया।

* 10 मार्च 2024 को मादा चीता गामिनी ने एक साथ छह शावक को जन्म दिया।

Leave a comment