Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन के चलते दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, सात भारतीयों सहित 63 यात्री पानी में हुए लापता, जानिए घटना के बारे में

Nepal Landslide: नेपाल में भूस्खलन के चलते दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, सात भारतीयों सहित 63 यात्री पानी में हुए लापता, जानिए घटना के बारे में
Last Updated: 12 जुलाई 2024

नेपाल में भूस्खलन में एंजेल और गणपति डीलक्स नाम की दो बसें त्रिशूली नदी के तेज बहाव में बह गईं। बता दें दोनों बसें काठमांडू से रौतहट के गौर जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक काठमांडू जा रही बस में 24 लोग और दूसरी तरफ जा रही बस में कुल 41 यात्री सवार थे।

काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार (१२ जुलाई) सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मध्य नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर अचनाक से भूस्खलन हो गया, जिसके कारण तकरीबन 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें त्रिशूली नदी के तेज बहाव में बह गईं। दोनों बसों में चालक-परिचालक सहित कुल 67 यात्री सवार थे। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव कुमार यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भूस्खलन के कारण दोनों बसें तड़के करीब 3:42 बजे नदी के तेज बहाव में बह गईं। अधिकारियों ने बताया कि गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।

तेज बारिश के कारण रेस्क्यू करने में रही दिक्कत

जिलाधिकारी इंद्रदेव कुमार यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन में एंजेल और गणपति डीलक्स नाम की दो बसें त्रिशूली नदी में बह गई। प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक बस में 24 लोग और दूसरी बस में 41 यात्री सफर कर रहे थे। उन्होंने कहां कि घटनास्थल पर टीम तलाशी अभियान में लगी हुई है। लेकिन लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश के कारण लापता बसों का पता लगाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

नेपाली पीएम ने घटना पर जताया शोक

भूस्खलन की घटना पर नेपाल के प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करके लापता लोगों के प्रति दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ तथा भूस्खलन के कारण संपत्तिय के हुए नुकसान से मैं बहुत ज्यादा दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन के साथ सरकार की सभी सुरक्षा एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं। बता दें नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

 

Leave a comment