New Delhi: शहीद कैप्टन अंशुमन की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी, NCW ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग

New Delhi: शहीद कैप्टन अंशुमन की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी, NCW ने लिया संज्ञान, दिल्ली पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Last Updated: 30 नवंबर -0001

सियाचिन में वीरगति को प्राप्त हुए शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए उस शख्स पर FIR दर्ज करने की मांग की है।

Captain Anshuman Singh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुक्रवार (6 जुलाई) को कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी के खिलाफऑनलाइनअभद्र और अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर दिल्ली के रहने वाले एक शख्स के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस से मांग की।

स्मृति के खिलाफ की टिप्पणी

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया के शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह को उनकी वीरता और शहादत के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इस दौरान सम्मान समारोह में मौजूद शहीद कैप्टन अंशुमन की पत्नी स्मृति और उनकी मां ने राष्ट्रपति से कीर्तिचक्र सम्मान प्राप्त किया। उस समय स्मृति भावुक हो गई थी।

इतनी कम उम्र (Age) में अपने पति को खोने वाली स्मृति के प्रति लोगों ने अपनी काफी संवेदनाएं भी व्यक्त की। वहीं, सोशल मीडिया पर दिल्ली के एक शख्स ने स्मृति के खिलाफ अभद्र शब्द कहे। इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया और इस शख्स पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

NCW ने की कार्रवाई की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली के रहने वाले अहमद के द्वारा कीर्त चक्र कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी पर की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी पर संज्ञान लिया। बता दें कि इसमें कृत्य भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा- 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा- 67 का उल्लंघन हुआ है। NCW इस पर गंभीरता से एक्शन लिया है और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को एक पत्र द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करने और 3 दिनों में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

वीरगति को प्राप्त हुए कैप्टन अंशुमान

बताया गया कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह पिछले साल जुलाई महीने में सियाचिन ग्लेशियर में 26 वी पंजाब बटालियन के 403 फील्ड में हॉस्पिटल में रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर पद पर तैनात थे। 19 जुलाई, 2023 यानी बुधवार को करीब 3:30 बजे सेना के गोला बारूद बंकर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई।

सियाचिन के चंदन ड्रॉपिंग जोन में हुई भीषण अग्निदुर्घटना के दौरान कैप्टन अंशुमन ने वहां फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की थी। इसी दौरान अंशुमन ने अपनी जान की बिना परवाह किये बगैर में कूद गए थे। जहां वो बुरी तरह से झुलस गए। चंडीगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान वे वीरगति को प्राप्त हो गए।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News