Punjab Politics: पंजाब में भाजपा प्रभारी की कमान संभालेंगे विजय रूपाणी, इन्हे बनाया सह प्रभारी, जानिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बारे मे

Punjab Politics: पंजाब में भाजपा प्रभारी की कमान संभालेंगे विजय रूपाणी, इन्हे बनाया सह प्रभारी, जानिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के बारे मे
Last Updated: 30 नवंबर -0001

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को देश के 24 राज्यों के प्रभारियों तथा सह प्रभारियों के नाम की घोषण कर दी है। इनमें पंजाब के प्रभारी सह प्रभारी की जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को दी हैं तथा सह प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. नरेंद्र सिंह को सौंपी गई हैं।

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश प्रभारी सह प्रभारी की लिस्ट शनिवार ( जुलाई) को जारी कर दी है। पार्टी ने पंजाब में पद को लेकर कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी पर दोबारा भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा सह प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. नरेंद्र सिंह रैना को सौंपी गई हैं। बता दें भाजपा ने इसी के साथ हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के लिए भी प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

नरेंदर रैना को पुनः दी गई सह प्रभारी की जिम्मेदारी

बता दें भारतीय जनता पार्टी ने सह प्रभारी की जिम्मेदारी डा. नरेंदर रैना को दोबारा सौंपी है। लोकसभा चुनाव 2024 में विजय रूपाणी को ही प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। अब उपचुनाव में भी में यह जिम्मेदारी उन्हें ही दी गई हैं. हालांकि लोकसभा चुनाव में भाजपा भले ही पंजाब में कोई सीट नहीं जीत पाई थी  लेकिन 18.57 फीसदी वोट प्राप्त करके तीसरे नंबर पर रही। लोक सभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में पद को लेकर कोई बदलाव नहीं किया हैं।

जानकारी के मुताबिक जालंधर उप चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर राज्य में होने वाले चार विधान सभाओं के उप चुनाव और 5 नगर निगम 39 नगर काउंसिलों के चुनाव पर टिकी हुई है। माना जा रहा है कि रूपाणी अब पंजाब को अच्छे से समझने लगे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बड़े स्तर पर दूसरी पार्टी से आए हुए नेताओं को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिसमें विजय रूपाणी ने अहम भूमिका निभाई। माना जा रहा है कि उस विश्वास को कायम रखने के लिए भी पार्टी ने दुबारा पंजाब की जिम्मेदारी उन्हें ही दी हैं।

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News