Shimla Lok Sabha Election Result 2024: शिमला लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बने सुरेश कश्यप, जानें इस सीट पर कब कौन बना MP

Shimla Lok Sabha Election Result 2024: शिमला लोकसभा सीट से लगातार दूसरी बार सांसद बने सुरेश कश्यप, जानें इस सीट पर कब कौन बना MP
Last Updated: 06 जून 2024

हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत कर अपना झंडा गाढ़ दिया। शिमला संसदीय सीट से सुरेश कुमार कश्यप ने जीत हासिल की हैं. सुरेश कुमार कश्यप दूसरी बार 90 हजार से अधिक वोटों से लोकसभा का चुनाव जीतने में सफलत हासिल की हैं।

नाहन: देश में मंगलवार (4 जून) को 18वीं लोकसभा के लिए घोषित हुए चुनाव परिणाम में हिमाचल प्रदेश के सभी चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराया है। शिमला सीट पर सुरेश कश्यप ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। सुरेश कश्यप जिला सिरमौर से भाजपा के दूसरे और जिला के आठवीं बार सांसद बने हैं। इससे पहले कांग्रेस के चार उम्मीदवार जीतकर छह बार लोकसभा में पहुंचे थे। सुरेश कश्यप ने दूसरी बार 90 हजार से अधिक वोटों से लोकसभा का चुनाव जीतने में सफलता हासिल की हैं।

वाईएस परमार दो साल बने थे सांसद

Subkuz.com ने बताया कि दूसरे सांसद के तौर पर डॉ वाईएस परमार वर्ष 1957 से वर्ष 1959 तक सांसद रह चुके थे। उसके बाद किन्हीं कारणवश डॉक्टर वाईएस परमार को अपने पद से इस्तीफा देना तड़ा। शिमला संसदीय क्षेत्र में पहला उपचुनाव हुआ जिसमे कांग्रेस पार्टी के शिवानंद रमौल सांसद चुने गए। सन् 1962 में शिमला संसदीय सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई थी। 1962 में इस सीट पर नाहन के प्रताप सिंह जीतकर पहले (एससी) सांसद चुने गए। 1967 में प्रताप सिंह ही दूसरी बार सांसद चुने गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सिरमौर से सुरेश कुमार को टिकट दिया और उन्होंने जीत हासिल की थी।

शिमला संसदीय क्षेत्र से विजेता सांसद

* वर्ष 1952 में आनंद राम सैवल कांग्रेस सिरमौर लोकसभा सीट।

* वर्ष 1957 में डॉक्टर वाईएस परमार कांग्रेस सिरमौर लोकसभा सीट।

* वर्ष 1959 में शिवानंद रमौल कांग्रेस रामाधौन सिरमौर।

* वर्ष 1962 से आज तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गई सीट।

* वर्ष 1962, 67 और 71 में प्रताप सिंह लगातार कांग्रेस नाहन सिरमौर।

* वर्ष 1977 में बालक राम जनता दल जिला शिमला सीट।

* वर्ष 1980 से 1998 तक केडी सुल्तानपुरी कांग्रेस सीट कसौली सोलन।

* वर्ष 1999 में डॉक्टर धनीराम शांडिल एच.वि.सी. जिला सोलन।

* वर्ष 2004 में डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल कांग्रेस सीट से जिला सोलन।

* वर्ष 2009 और  2014 में वीरेंद्र कश्यप भारतीय जनता पार्टी जिला सोलन।

* वर्ष 2019 में सुरेश कश्यप भाजपा जिला सिरमौर।

* वर्ष 2024 में सुरेश कश्यप भाजपा जिला सिरमौर।

 

Leave a comment