सीएम अशोक गहलोत का होर्डिंग चोरी हुआ 6 पुलिसवालो ने 24 घंटो में चोर को पकड़ा ; कंपनी मालिक ने पैसे नहीं दिए इस लिए नाराज था

सीएम अशोक गहलोत का होर्डिंग चोरी हुआ 6 पुलिसवालो ने 24 घंटो में चोर को पकड़ा ; कंपनी मालिक ने पैसे नहीं दिए इस लिए नाराज था
IMAGE CREDIT DAINIK BHASKAR
Last Updated: 10 मई 2023

जयपुर में मुख़्यमंत्री अशोक गहलोत का एक होर्डिंग चोरी होने का मामला सामने आया। चोरी का मालूम होते ही पुलिस ने रात को ही दबिश देना शुरू किया। होर्डिंग चोरी करने वाले को 6 पुलिसवालो ने 24 घंटो में  पकड़ लिया। चोरी का ये मामला विश्वकर्मा इलाके का है।

3 मई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म दिन है। इस मोके पर विश्वकर्मा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में रक्तदान शिविर (ब्लड डोनेशन कैंप ) का आयोजन किया जायेगा। इस रक्त दान शिविर के मोके पर  वीकेआई के पास सीकर रोड पर 40x 8 फीट का होर्डिंग लगाया गया था। 

29 अप्रैल को होर्डिंग गायब था। मुख्यमंत्री के होर्डिंग चोरी होने की सूचना पर हड़कंप मच गया, इस लिए संस्तान के जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी ने अनजान लोगो के खिलाप केस दर्ज करवाया था। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज  देखा 

विश्वकर्मा थाना सीआई रमेश सैनी ने बताया - घटना की जानकारी  मिलते ही पुलिस वालो ने होर्डिंग के पास सीसीटीवी फुटेज देखे तो पास ही की एक होटल ताज के कैमरे में एक व्यक्ति कैद हो गया। रात भर पुलिस ने उस की तालिश की। 

30 अप्रैल की सुबह वो व्यक्ति पुलिस को करीब 8 बजे मिला। उस की पहचान कपिल के रूप में हुई उसने बताया- कंपनी मालिक के द्वारा पैसा नहीं दिए जाने के कारण उसने गुस्से में ये होर्डिंग चोरी किया था।

एसआई राजकुमार को इस पूरे घटनाकरम की जांच सौंपी गई थी। 30 अप्रैल को ही पुलिस ने हटाया गया होर्डिंग खोज निकला । सीताराम सैनी ने बताया- होर्डिंग मिलने के बाद उनके द्वारा लिखित में थाने में पत्र दिया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई है।

4 हजार रुपए का होर्डिंग

सीताराम सैनी ने बताया- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संस्थान के मुख्य संरक्षक हैं। इस लिए उनके जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाया जाता हैं।

24 - 25 तारीख से इलाके में पोस्टर लगाए जा रहे हैं। 29 अप्रैल को सुबह 8.15 से 8.50 बजे के बीच में होर्डिंग नहीं मिला।

सीताराम सैनी ने बताया कि शहर में तीन दर्जन से अधिक जगह पर होर्डिंग लगाए गए हैं। एक होर्डिंग की कीमत 4 हजार रुपए थी। कपिल शराबी किस्म का व्यक्ति है।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News