Tinder Date Scam: टिंडर पर मिली लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट का बिल देखकर लड़के के उड़े होश

Tinder Date Scam: टिंडर पर मिली लड़की के साथ डेट पर जाना पड़ा भारी, रेस्टोरेंट का बिल देखकर लड़के के उड़े होश
Last Updated: 10 जुलाई 2024

महाराष्ट्र ठाणे के एक शख्स को उसकी डेट और रेस्टोरेंट दोनों ने मिलकर धोखा दे दिया। वह शख्स अपनी डेट के साथ एक रेस्टोरेंट में गया था। जहां उसने खाने का सामान ऑर्डर किया। लेकिन, जब खाने का बिल उसे दिया गया तो वह देख कर हैरान रह गया।

Mumbai News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक व्यक्ति के साथ बड़ी हैरान करने वाली घटना घटी है। दरअसल, उस व्यक्ति के साथ डेट के नाम पर बहुत बड़ा स्कैम हो गया।उसने दावा किया है कि उसे उसकी डेट और रेस्तरां ने धोखा दिया है।

बताया कि वह व्यक्ति अपनी टिंडर वाली लड़की के साथ डेट पर एक रेस्टोरेंट में गया था। वहां उस लड़की के कहने पर उसने खाने का सामान ऑर्डर किया। लेकिन, जब सारे खाने का बिल उसे दिया गया तो, व्यक्ति उसे देखकर दंग रह गया। क्योंकि ये बिल 44 हजार रुपये से भी ज्यादा का था।

रेस्टोरेंट ने 44 हजार रुपये का बनाया बिल

subkuz.com को मिली जानकरी के अनुसार, Reddit के एक "Rude-Interview-8393" नाम यूजर ने उसके साथ हुई भयावह घटना और प्लेटफार्म पर भारी भरकम बिल की तस्वीर शेयर की। साथ ही उन्होंने दूसरों को भी इस "टिंडर घोटाले" (Tinder Scam) से सावधान और सतर्क रहने की चेतावनी दी।

बिल के मुताबिक, उस शख्स ने अपनी डेट के साथ रेस्टोरेंट में उस दिन 18 जैगरबॉम्ब, 2 रेड बुल, फ्रेंच फ्राइज़, नमकीन मूंगफली, चार चॉकलेट ट्रफल केक और एक स्पेशल मिक्स ऑर्डर किया था। जिसकी कुल राशि ₹44,829 लगाई गई थी।

इतना भारी भरकम बिल देखने के बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौले पर पुलिस उस रेस्टोरेंट पहुंची। लेकिन उसके बाद बिल में केवल ₹4,000 की कमी की गई। उन्हें अभी भी ₹40,000 चुकाने को कहा गया था।

यूजर ने रेडिट पर शेयर किया बिल

मिली जानकारी के अनुसार, यूजर ने रेडिट पर 2 जुलाई को बिल की पोस्ट शेयर की थी। उसके बाद से इस पोस्ट को करीब 1,000 अपवोट मिल चुके हैं। कई लोगों ने पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएँ भी दी हैं। जिसमें से एक व्यक्ति ने कहा, इस रेस्टोरेंट के बिल की राशि जितना मेरा मासिक वेतन है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

इसी दौरान , सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इसी के बीच लोग तरह-तरह के कमेंट भी दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है, 'लोग इतने बड़े रेस्टोरेंट में ऑर्डर करने से पहले मेनू कार्ड पर कीमत क्यों नहीं देखते?’ इसी दौरान अन्य ने कहा कि - ये 18 जैगरबॉम्ब वास्तव में ऑर्डर किए गए थे? या 18 के रूप में बिल मेंशन किया है? शायद CCTV ये साबित कर दे? यह एक मुश्किल घड़ी है। आप कैसे साबित करेंगे कि आपके साथ धोखाधड़ी हुई है? जब तक आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपने इतने सारे शॉट्स ऑर्डर नहीं किए हैं, तब तक आपको गवाह या सबूत की जरूरत होगी।

तीसरे यूजर ने लिखा - फ़िलहाल गंभीरता से, आपको FIR दर्ज करानी चाहिए, क्योंकि हाल ही में एक IAS एस्पिरेंट ने ऐसे रैकेट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और मालिक से लेकर वेटर, लड़की तक सभी को बेनकाब किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि ऐसे घोटाले मुंबई, हैदराबाद और अन्य मेट्रो शहरों में भी चल रहे हैं, इसलिए इस आधार पर आप/आपका दोस्त अपना पैसा वापस पा सकते हैं और न्याय पा सकते हैं। शुभकामनाएँ, दोस्त।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News