Uttrakhand Politics News: केदारनाथ विधानसभा सीट से विधायक शैला रानी की अचानक तबियत हुई खराब, बेटी ने भावुक पोस्ट करके दी जानकारी

Uttrakhand Politics News: केदारनाथ विधानसभा सीट से विधायक शैला रानी की अचानक तबियत हुई खराब, बेटी ने भावुक पोस्ट करके दी जानकारी
Last Updated: 30 नवंबर -0001

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक चुनी गई शैला रानी रावत की अचानक से तबियत बिगड़ गई। उनकी बीमारी का देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया हैं।

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बनी शैला रानी रावत गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं। बता दें उनका देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में उपचार चल रहा है। अभी उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। रविवार (7 जुलाई) शाम को विधायक की बेटी ऐश्वर्या कुमारी रावत ने इंटरनेट मीडिया पर एक भावुक पोस्ट डालते हुए मां के ठीक होने की भगवान से कामना की। साथ ही उसने लोगों से अपनी मां के टिक होने के लिए दुआएं करने की अपील भी की हैं।

शैला रानी बन चुकी दो बार विधायक

जानकारी के मुताबिक शैला रानी 2012 में पहली बार विधायक बनी थी। उसके बाद वर्ष 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वह रास्ते फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद उन्हें बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। वह लगभग तीन साल तक अस्तपाल में ही भर्ती रहीं। उसके बाद जब वह स्वस्थ्य हुई तो 2022 में फिर से विधायक चुनी गई। लगभग दो महीने पहले एक कार्यक्रम के दौरान नाचते समय उनका पैर फिसल गया और उन्हें काफी चोट लग गई। इस कारण उन्हें मैक्स अस्तपाल देहरादून में भर्ती कराया गया। फिलहाल वह देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बेटी ऐश्वर्या कुमारी रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा है कि मां शैलारानी रावत कुछ दिनों से काफी गंभीर बीमार हैं। अब उन्हें आप सब लोगों की प्रार्थनाओं की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने मां के स्वास्थ्य में सुधार के अपने ईष्ट देवताओं से प्रार्थना करने के लिए सभी लोगो से अपील की हैं।

 

Leave a comment