Wayanad Election 2024: बीजेपी ने वायनाड सीट पर नव्या हरिदास को दिया टिकट, प्रियंका गांधी को देगी कड़ी टक्कर, जाने कौन हैं नव्या हरिदास?

Wayanad Election 2024: बीजेपी ने वायनाड सीट पर नव्या हरिदास को दिया टिकट, प्रियंका गांधी को देगी कड़ी टक्कर, जाने कौन हैं नव्या हरिदास?
Last Updated: 2 दिन पहले

केरल भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव नव्या हरिदास, जो एक पार्षद भी हैं, को वायनाड सीट से टिकट दिया गया है। उन्होंने 2021 में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद देवरकोविल से हार गई थीं। अब वायनाड सीट पर उन्हें भाजपा की तरफ से एक नई चुनौती का सामना करना होगा। नव्या हरिदास के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण हैं।

केरल: वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है। यह उपचुनाव राहुल गांधी की जीत के बाद हो रहा है, जिन्होंने इस सीट पर जून में हुए चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन वे रायबरेली से भी जीत गए और वहां से सांसद बने रहने का फैसला किया। वायनाड सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा, और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। नव्या हरिदास के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ एक मजबूत चुनौती देने का मौका देगा।

कौन है भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास?

39 वर्षीय नव्या हरिदास कोझिकोड नगर निगम में दो बार पार्षद रह चुकी हैं और वर्तमान में निगम में भाजपा संसदीय दल की नेता हैं। वह भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं। नव्या ने कालीकट विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त केएमसीटी इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की हैं।

नव्या हरिदास ने 2021 के केरल विधानसभा चुनाव में कोझीकोड दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार के रूप में भाग लिया था, लेकिन उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार अहमद देवरकोविल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव में प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भाजपा की उम्मीदवारी के साथ, नव्या को एक नई चुनौती का सामना करने का अवसर मिला हैं।

नामांकन के बाद नव्या ने क्या कहा?

वायनाड सीट से नामांकन के बाद नव्या हरिदास ने कहा, "वायनाड के लोगों को वहां विकास की जरूरत है। कांग्रेस परिवार वास्तव में वायनाड के लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर रहा है। इस चुनाव के बाद वायनाड के निवासियों को संसद में एक बेहतर सदस्य की जरूरत है जो उनके मुद्दों को संबोधित कर सके।" उन्होंने ऐसे नेता के महत्व पर जोर दिया जो स्थानीय लोगों की चिंताओं को प्राथमिकता देता हो।

नव्या ने अपने प्रशासनिक अनुभव को भी साझा करते हुए कहा, "मेरे पास प्रशासनिक अनुभव है, मैं केरल में दो बार पार्षद चुनी गई हूं। पिछले आठ सालों से मैं राजनीतिक क्षेत्र में हूं, लोगों की सेवा कर रही हूं, उनकी समस्याओं को जान रही हूं और हमेशा उनके साथ हूं।"

भाजपा-कांग्रेस में होगी कड़ी टक्कर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली दोनों लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। हालांकि, उन्होंने रायबरेली से सांसद बने रहने का निर्णय लिया, जिसके कारण वायनाड में उपचुनाव जरूरी हो गया। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने नव्या हरिदास को मैदान में उतारा है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने इस सीट के लिए वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी को टिकट दिया हैं।

यह उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। प्रियंका गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है, जबकि नव्या हरिदास का अनुभव और नेतृत्व भाजपा के लिए एक चुनौती पेश कर सकता हैं।

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News