आज मुरैना से MP में प्रवेश करेगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', टाइट सिक्योरिटी के साथ जाने पूरा रुट मैप

आज मुरैना से MP में प्रवेश करेगी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', टाइट सिक्योरिटी के साथ जाने पूरा रुट मैप
Last Updated: 06 मार्च 2024

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा धौलपुर से मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। पांच दिनों तक चलने वाली यह न्याय यात्रा प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों को कवर करेगी। मुरैना में राहुल गाँधी न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।

Bharat Jodo Nyay Yatra:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शनिवार (02 मार्च) मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में एंट्री करेगी। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सहित कई कांग्रेसी नेता मुरैना पहुंचेंगे। न्याय यात्रा 8 लोकसभा क्षेत्रों मुरैना, ग्वालियर, राजगढ़, गुना, देवास, उज्जैन, धार और रतलाम से होकर गुजरेगी। इस दौरान पूर्व सीएम कमल नाथ, कांतिलाल भूरिया, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, अरुण यादव, उमंग सिंघार सहित सभी वरिष्ठ नेता यात्रा के समय साथ रहेंगे।

कार्यक्रम का शेड्यूल

जानकारी के अनुसार, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज शनिवार दोपहर 1.30 बजे मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी, जबकि 2 बजे पिपरई में देवपुरी बाबार के पास जेबी ढाबे पर योगेश यादव और सतेंद्र यादव को भारत जोड़ों न्याय यात्रा का ध्वज हस्तांतरण किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास रोड शो होगा। इसी के साथ न्याय यात्रा शाम 5 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। बताया कि ग्वालियर में हजरी चौक तक रोड शो होगा फिर हजारी चौक पर ही राहुल गांधी नुक्कड़ सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। ग्वालियर के गोल्डन लोटस गार्डन में रात्रि विश्राम के लिए प्रबंध किये गए हैं।

चुनाव अभियान की होगी शुरुआत

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के MP में एंट्री करते ही क्षेत्र में पार्टी का चुनाव अभियान भी शुरू हो जायेगा। बताया कि यात्रा के दौरान किसान, आदिवासी, महिला और युवाओं को साधने का प्रयास किया जायेगा। इसके लिए लोकसभा क्षेत्रों में सवांद के लिए कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथ ही रोड शो, रथ सभा और धार जिले के बदनावर में बड़ी आदिवासी न्याय सभा का आयोजन होगा।

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News