Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचा हाहाकार, IMD ने 56 जिलों में जारी किया अलर्ट

Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचा हाहाकार, IMD ने 56 जिलों में जारी किया अलर्ट
Last Updated: 12 घंटा पहले

नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन ने विकराल तबाही मचाई है। काठमांडू घाटी में बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब तक 112 लोगों की जान चली गई है और 68 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। देश के 56 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Kathmandu: नेपाल में पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ और भूस्खलन के कारण 112 लोगों की जान चली गई है। 68 लोग अभी भी लापता हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स और पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह तक कावरेपालन चौक में कुल 34 शव प्राप्त हुए हैं।

इसी बीच, ललितपुर में 20, धाडिंग में 15, काठमांडू में 12, मकवानपुर में 7, सिंधुपालचौक में 4, दोलखा में 3 और पंचथर तथा भक्तपुर जिलों में 5-5 शव मिले हैं। धनकुटा और सोलुखुम्बु में 2-2 शवों के अलावा रामछाप, महोत्तरी और सुनसारी जिलों में 1-1 शव पाए गए हैं।

बारिश ने काठमांडू घाटी में किया भारी नुकसान

नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने जानकारी दी है कि काठमांडू घाटी में भारी बारिश के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैनात किया गया है। मंत्री ने बताया कि नुकसान की जानकारी एकत्रित करने का कार्य जारी है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

शनिवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक दिन में 323 एमएम बारिश हुई, जो पिछले 54 वर्षों में सबसे अधिक है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्राधिकरण ने 77 में से 56 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण ने सभी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

नेपाल में जून में प्रवेश करता है मानसून

मौसम प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ और बारिश के कारण लगभग चार लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे। उल्लेखनीय है कि नेपाल में मानसून हर साल 13 जून के आस-पास शुरू होता है और सितंबर के अंत तक लौटता है। हालांकि, इस बार इसे अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है। नेपाल के मौसम कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक देश में 1,586.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष 1,303 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।

Leave a comment