सयुंक्त राष्ट्र: पाकिस्तान समेत 5 देशों को मिली UNSC की अस्थाई सदस्यता, दो वर्षों का होगा कार्यकाल

सयुंक्त राष्ट्र: पाकिस्तान समेत 5 देशों को मिली UNSC की अस्थाई सदस्यता, दो वर्षों का होगा कार्यकाल
Last Updated: 07 जून 2024

गुरूवार (6 जून) को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य देशों के रूप में पांच देशों का चुनाव किया है। इन पांचों देशों का सुरक्षा परिषद में दो-वर्ष का कार्यकाल होगा, जो अगले वर्ष 1 जनवरी, 2025 से आरम्भ होगा।

UN Update: सयुंक्त राष्ट्र में गुरुवार को मतदान के बाद पाकिस्तान समेत 5 देशों को दो साल के कार्यकाल के लिए अस्थाई सदस्य चुना गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इन पांचों सदस्यों को 193 देशों के गुप्त मतदान के तहत 1 जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर,2026 तक के कार्यकाल के लिए चुना है। इन देशों में पाकिस्तान समेत सोमालिया, डेनमार्क, यूनान और पनामा शामिल है।

मतदान में देशों को मिले वोट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UNSC में संयुक्त राष्ट्र के अस्थाई सदस्यों के लिए 193 देशों द्वारा मत किए गए। वहीं, अफ्रीकी और एशिया प्रशांत देशों के तहत दो सीटों में सोमालिया को 179 और पाकिस्तान को 182 वोट मिले। लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देश पनामा को 183 वोट मिले, जबकि पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देश में डेनमार्क को 184 और ग्रीस को 182 वोटप्राप्त हुए।

पाकिस्तान के पीएम ने जताई ख़ुशी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य चुने जाने पर गौरव का पल बताया। उन्होंने अपने सोशल अकाउंट X पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। शरीफ ने कहा हम राष्ट्रों के बीच शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देने में अपनी अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

दो वर्षो के कार्यकाल के लिए चुना

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि ये पांच नवनिर्वाचित सदस्य देश जापान, मोजांबिक, इक्वाडोर, माल्टा और स्विटजरलैंड का स्थान लेंगे। इनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो चुका है। पाकिस्तान समेत जिन पांच सदस्य देशो को चुना गया, उनका कार्यकाल भी अस्थाई सदस्य के रूप में दो वर्षों के लिए होगा। इनका कार्यकाल 1 जनवरी, 2025 से 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा।

Leave a comment