पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर (Administrator) बनवारीलाल पुरोहित ने निजी कारणों से दिया त्यागपत्र

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर (Administrator) बनवारीलाल पुरोहित ने निजी कारणों से दिया त्यागपत्र
Last Updated: 06 फरवरी 2024

पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर (Administrator) बनवारीलाल पुरोहित ने निजी कारणों से दिया त्यागपत्र 

चंडीगढ़: पंजाब के गवर्नर (Governor) और चंडीगढ़ के प्रशासक (Administrator) बनवारीलाल पुरोहित ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा (Resigned) दे दिया। मिली रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू को त्यागपत्र सौंपते हुए पत्र में लिखा है '' व्यक्तिगत और कुछ निश्चित प्रतिबद्धताओं (fixed commitments) के कारण मैं पंजाब के गवर्नर और Union Territory चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर पद से इस्तीफा देता हूं, कृपया इसे स्वीकार कर अनुगृहीत करे',।  

 subkuz.com को बताया गया कि काफी समय से गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित और माननीय सीएम भगवंत मान के मध्य विवाद चल रहा था, गवर्नर पुरोहित ने AAP सरकार पर संविधान के खिलाफ कार्य करने और उनके पत्रों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया था। दोनों के मध्य चल रहे मतभेद को लेकर सीएम मान  गवर्नर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए।

बताया गया कि Delhi में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद ही बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा देने को कहा। चंडीगढ़ में हुए मेयर इलेक्शन में BJP ने तीनों पद हासिल या जीत लिए थे। जिसमें कांग्रेस AAP गठबंधन ने प्रेसिडिंग ऑफिसर (presiding officer) पर बैल्ट पेपर के साथ मिस्टेक करने का आरोप लगाया था। साथ ही बुधवार को हरियाणा और पंजाब High court ने इस मामले पर AAP (आम आदमी पार्टी ) को अंतरिम राहत देने से मना कर दिया था। कहा गया कि इन कारणों की वजह से बनवारीलाल पुरोहित ने इस्तीफा दिया।

 

Leave a comment